Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
पंजाब। पंजाब पुलिस ने भगोड़े खालिस्तानी नेता और 'वारिस पंजाब दे' के मुखिया अमृतपाल सिंह के एक और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजाब। पंजाब पुलिस ने भगोड़े खालिस्तानी नेता और ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखिया अमृतपाल सिंह के एक और सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अमृतपाल को एक मोबाइल फोन मुहैया कराने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह उसका इस्तेमाल धार्मिक स्थलों पर वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करने के लिए करता था। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सूत्रों ने यह भी कहा है कि जिन आईपी एड्रेस वाले मोबाइल के सहारे वीडियो और ऑडियो क्लिप शेयर किए गए, वह ब्रिटेन, कनाडा, अमेरिका और दुबई सहित कई देशों के हैं।
अमृतपाल सिंह ने गुरुवार को एक ऑडियो क्लिप जारी कर आत्मसमर्पण की अटकलों को सिरे से खारिज कर दिया था। इसके अलावा सिखों के सर्वोच्च अस्थायी निकाय अकाल तख्त को फिर से सरबत खालसा मण्डली बुलाने के लिए कहा। अमृतपाल सिंह ने अकाल तख्त के जत्थेदार से अनुरोध किया कि बैसाखी के दिन यानी 13 अप्रैल को पंजाब को बचाने के लिए मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सरबत खालसा बुलाया जाए। उसने 29 और 30 मार्च को दो वीडियो क्लिप शेयर कर अकाल तख्त प्रमुख से अपील की थी।