Big news : सिलतरा के फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक कर्मचारी की मौत


रायपुर। राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा स्थित फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में बुधवार को जोरदार ब्लास्ट हो गया। इस भीषण ब्लास्ट में एक कर्मचारी की मौत हो गई और दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल कर्मचारियों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फार्च्यून मैटेलिक फैक्ट्री में बुधवार को हुए ब्लास्ट के बाद आसपास अफरा तफरी का माहौल था। इस ब्लास्ट में मिंटू कुमार नाम के कर्मचारी की मौत हो गई है। फैक्ट्री में कैसे ब्लास्ट हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।