Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। पूर्व विधायक देवती कर्मा के रायपुर स्थित बंगले में शुक्रवार की सुबह फायरिंग होने से हड़कंप मच गया। घटना सुबह 7 से 8 बजे के बीच बताई जा रही है। गोली लगने से सुरक्षा में तैनात आरक्षक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह फायरिंग हथियारों की सफाई के दौरान धोखे से हुई।
मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन के बंगले में सुरक्षा में लगे एपीसी राम कुमार दोहरे और प्रधान आरक्षक अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारो की नियमित सफ़ाई कर रहे थे। इस दौरान पिस्टल से गोली चली। यह गोली राम कुमार की हथेली को चीरते हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह के दाहिने सीने में लगी। इसके बाद प्रधान आरक्षक अजय सिंह की मेकाहारा अस्पताल लाया गया जहां उसकी में मौत हो गई है। वहीं राम कुमार दोहरे का अस्पताल में इलाज जारी है।