Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाडा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवनों से भरी बस पलटने से जवान घायल हो गए हैं। बस पलटने से 12 जवान घायल हो गए हैं जिन्हें डिमरापाल मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। इनमें से पांच जवानों को गंभीर चोटे आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा कोड़ेनार थाना क्षेत्र में हुआ है। मध्यप्रदेश सशस्त्र बल के जवानों की दंतेवाड़ा में चुनाव ड्यूटी लगी थी। रविवार को सभी दंतेवाड़ा से गरियाबंद बस में सवार होकर जा रहे थे। इसी बीच डिलमिली गांव के पास बस बेकाबू होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि सड़क पर एक गाय आ गई जिसे बचाते हुए बस सड़क के किनारे पलट गई। बस में 30 से ज्यादा जवान सवार थे। इनमे से 12 जवान घायल हुए। घायल जवानों में पांच की हालत गंभीर है और शेष सभी को मामूली चोटें आई हैं। एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि घायल जवानों की हालत ठीक है।