Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में ओड़िशा बॉर्डर पर सोमवार को मुठभेड़ में जवान को गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान क्रॉस फायरिंग में गोली लगने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान जवान को घटना के बाद आनन-फानन में गरियाबंद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जवान को रायपुर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार गरियाबंद जिले के कांवर भौदी से लगे ओडिशा के कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभ्यारण्य के शिवनारायणपुर गांव में देर रात जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में एक जवान के गले में गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का नाम प्रकाश साई बताया जा रहा है। जवान ओडिशा के नुआपाड़ा जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का है। घायल जवान को पहले गरियाबंद जिला अस्पताल ने जाया गया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद भी जवानों के द्वारा उस इलाके में अब भी सचिंग जारी है। बताया जा रहा है कि यहां रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है।