Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

Bijapur बीजापुर ! छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में अपने भतीते को छोड़ने गए एक सहायक आरक्षक की माओवादियों ने अपहरण कर धारदार हथियार से हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार बुधराम अवलंब तोयनार थाना में पदस्थ था। छुट्टी लेकर अपने गृह ग्राम जांगला गया था वहां से 30 अगस्त को अपने भतीजे को मोटरसाइकिल से छोड़ने गंगालूर डुवालीपारा गया था। डुवालीपारा में कुछ माओवादियों द्वारा अपहरण कर धारदार हथियार से हत्या दी। सूचना पर थाना गंगालूर से पुलिस बल घटनास्थल पहुंचकर शव को हिफाजत में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गंगालूर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा है।