Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भाटापारा। परशुराम जयंती पर नगर में भव्य बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने रविवार को विप्र समाज की बैठक हुई। इस दौरान श्री परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित होने वाली भव्य बाइक रैली का मार्ग एवं कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गई। बाइक रैली यज्ञ स्थल से 9 मई को परशुराम जयंती की पूव संध्या यज्ञ स्थल से शाम 04 बजे आरंभ होगी
बाइक रैली फव्वारा चौक, भारत माता चौक, रामसप्ताह चौक, गोविंद चौक, भट्टर चौक, रॉयल इन, हटरी बाजार, केशरवानी लाइन, दम्मानी पेट्रोल पम्प, आजाद चौक होते हुए राम सप्ताह में समाप्त होगी। राम सप्ताह मे भगवान परशुराम स्वामी की पूजा अर्चना एवं आरती की जायेगी एवं प्रसाद वितरण किया जायेगा। बाइक रैली में एक डीजे के साथ भगवान परशुराम विराजमान रहेंगे। जयघोष पूरे युवा बाइक ले गाड़ी के पीछे चलेंगे। बाइक रैली में सभी विप्रजन कुर्ता पैजामा धारण कर शामिल होंगे। चंदन एवं भगवा ध्वज की व्यवस्था समिति द्वारा की जायेगी।
बैठक में निर्णय लिया गया है जो माताएं एवं बहनें भी बाइक रैली मे सम्मिलित होना चाहति है वो भी स्कूटी के साथ शामिल हो सकती है। बैठक में सोनू पटाक, रोशन मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, विजय पाण्डे, सौरभ शर्मा, राजा तिवारी, बिहारी जोशी, उत्कर्ष शर्मा, प्रसून शर्मा, पलाश शर्मा, राहुल जोशी, अरिहंत सेवाका, अभिषेक मिश्रा, साकेत उपाध्याय सहित विप्र युवा उपस्थित रहे।