Bilaspur Breaking : महिलाओं की एकजुटता को जातिवाद से तोड़ने के लिए कुचक्र रच रहा विपक्ष : प्रधानमंत्री


Bilaspur Breaking :  बिलासपुर !  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण अधिनियम में अन्य पिछड़े वर्गों की महिलाओं के लिए आरक्षण के प्रावधान किए जाने की मांग पर विपक्ष पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वह महिलाओं की एकजुटता को जातिवाद से तोड़ने के लिए तरह तरह के कुचक्र रच रहा हैं।


श्री मोदी ने आज यहां भाजपा परिवर्तन महासंकल्प रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि तीन दशक से लम्बित महिला आरक्षण विधेयक को संसद में मजबूरी में समर्थन देने के बाद उसके पास होने पर घमंडिया गठबंधन के लोग गुस्से से भरे हुए है।उनकी नींद हराम हो गई है।वह डर के कारण नए नए खेल कर रहे है।वह महिलाओं की एकजुटता से डर गए है।


Bilaspur Breaking :  उन्होने कहा कि वह नया खेल कर रहे हैं,बहनों में फूट डालना चाहते है।उनकी कोशिश हैं कि महिलाएं संगठित नही हो और उन्हे जातिवाद के जरिए तोड़ा जाय।भांति भांति के झूठ फैला दिय़ा जाय।उन्होने लोगो से हर परिवार में आपकी बेटी के भविष्य को उज्जवल बनाने वाले इस विधेयक को लेकर विपक्ष की झूठ फैलाने की कोशिशों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि आपकी सतर्कता से उनकी एकजुटता को तोड़ने की कोशिशें कामयाब नही होगी।


Bilaspur Breaking :  PM  मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हे मोदी और मोदी की योजनाएं दोनो ही पसन्द नही है।मोदी से कांग्रेस की नफरत का कारण हैं कि पिछड़े समाज से आया व्यक्ति प्रधानमंत्री कैसे बन गया।मोदी के बहाने वह पूरे पिछड़े समाज को गाली देते है।ओबीसी को गाली देते है।

कांग्रेस ने दलित समाज के रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने का विरोध किया तो दूसरी बार आदिवासी समाज की द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने का विरोध किया।उनका विरोध वैचारिक होता तो समझा जा सकता है,पर उन्होने तो भाजपा के ही पूर्व नेता को समर्थन दे दिया।उनके यहां कोई दलित आदिवासी नही बल्कि एक परिवार के यहां हाजिरी लगाने वाला ही बढ़ सकता है।

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर हमला बोलते हुए श्री मोदी ने आरोप लगाया कि वह आकंठ भ्रष्टाचार मे डूबी हुई है और केन्द्र सरकार द्वारा राज्य के विकास के लिए दी जाने वाली राशि और केन्द्र की योजनाओं का सही ढ़ग से क्रियान्वयन नही कर रही है,जिससे लोगो खासकर गरीबों को उसका लाभ नही मिल पा रहा है।राज्य की जनता आतंक, भ्रष्टाचार,एवं कुशासन से त्रस्त है।रोजगार के नाम पर घोटाले ही घोटाले है।हर योजना में भ्रष्टाचार है।उन्होने कहा कि भाजपा की परिवर्तन यात्राओं ने कमाल कर दिया और लोगो ने अब इस सरकार को विदा करने का तय कर लिया है।

उन्होने कहा कि पिछले पांच वर्ष में हजारों करोड़ रूपए केन्द्र ने छत्तीसगढ़ को दिए,हमने छत्तीसगढ़ के लिए पैसे की कमी नही होने दी,यह बात वह ही नही बल्कि कांग्रेस सरकार के उप मुख्यमंत्री टी.एस.सिंहदेव ने सार्वजनिक मंच से स्वीकार की।सिंहदेव ने कहा कि दिल्ली ने कभी अन्याय नही किया। उनके इस कथन से पूरी कांग्रेस में खलबली मच गई। हकीकत को छुपाया नही जा सकता।

श्री मोदी ने कहा कि दिल्ली में बैठा हूं तो थोड़ा डरते हैं राज्य में अगर कांग्रेस की दुबारा सरकार आई तो लोगो का भला नही होगा बल्कि उनकी घोटाले की ताकत इतनी बढ़ जायेंगी कि उन्हे कोई रोक नही पायेगा।उन्होने कहा कि यूपीए के शासन में छत्तीसगढ़ को रेलवे के विकास के लिए औसतन 300 करोड़ रूपए प्रति वर्ष मिलते थे,जबकि इस बार छह हजार करोड़ रूपए हमारी सरकार ने राज्य में रेलवे को दिए है।

उन्होने कांग्रेस सरकार पर प्रधानमंत्री गरीब अन्न योजना और जिला खनिज विकास (डीएमएफ) में भी भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में डीएमएफ का बंटाधार हो गया है और दलितों पिछड़ों आदिवासियों के इन पैसों पर डाका डाला गया है।शराब घोटाला कर क्या कुछ नही किया गया,गोबर को भी नही छोड़ा गया।गौमाता के नाम पर भी भ्रष्टाचार हुआ है।उन्होने धान खरीद को लेकर कांग्रेस सरकार पर दुष्प्रचार करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरा धान केन्द्र सरकार खरीदती है।राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर धान उत्पादकों का पूरा ध्यान रखा जायेंगा।

श्री मोदी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने घोटाले का रास्ता नही मिलने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना को क्रियान्वित नही किया।उन्होने कहा कि वह गारन्टी देते हैं कि भाजपा की सरकार बनने पर कैबिनेट का पहला फैसला गरीबों के पक्के घर जिसने बनने शेष है सभी को पक्का बनाने का निर्णय होगा। राज्य में लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में कथित गडबडियों का भी उन्होने जिक्र किया और कहा कि भाजपा की बनने वाली सरकार किसी भी आरोपी को छोड़ने वाली नही है।

उन्होने कहा कि भाजपा का संगठन छत्तीसगढ़ में बहुत मजबूत है,लेकिन चुनावों में पार्टी की हर बूथ पर जीत जरूरी है।कार्यकर्ताओं को संकल्प लेने की जरूरत हैं कि जब तक हर बूथ पर पार्टी को जीत नही मिलती वह चैन से नही बैठेंगे।भाजपा ने इस रैली का आयोजन गत 15 सितम्बर को राज्य में दो स्थानों दंतेवाडा एवं जशपुर से निकाली गई दो परिवर्तन यात्राओं के समापन के मौके पर किया था।राज्य में नवम्बर में विधानसभा के आम चुनाव होने है।रैली को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरूण साव ने भी सम्बोधित किया।अन्य लोगो के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा.रमन सिंह भी रैली में मौजूद थे।