Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जारी सची में भिलाई के सीए पियुष जैन, अब्दुल समद कुरैशी और अफरोज खान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

भिलाई नगर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन, मोर्चा प्रभारी डॉ. सलीम राज, सहप्रभारी आरिफ खान की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष,प्रदेश मंत्री, आईटी. सेल सहप्रभारी एवं प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची जारी किया है। कांकेर के प्रीतपाल सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सूरजपुर की नाजिया खान प्रदेश मंत्री होंगी। कोंडागांव के सलीम मेमन प्रदेश आईटी सेल के सहप्रभारी होंगे। भिलाई के सीए पियुष जैन, अब्दुल समद कुरैशी और अफरोज खान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।
इसी प्रकार से दुर्ग के जलीम खान, अकबर अली, शेख मोमीन ( शेख बाबर), बेमेतरा से नवीन जैन, रायपुर से तारिक खान, जाकिर, यावर हुसैन, तपज्जुल हुसैन, शब्बीर अहमद, सैय्यद रजा,राजनांदगांव के बलविंदर भाटिया, कांकेर के जाकिर खान, अंबिकापुर से सैय्यद हामिद और अमानुल्लाह इराकी, चिरमिरी से बदरू जमा अंसारी, मुंगेली से सज्जाद अहमद को प्रदेश आमंत्रित बनाया गया है।
देखें पूरी सूची…
