Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा पर छावनी थाना में दर्ज चार्जशीट फाइल को आज दुर्ग कोर्ट में पेश किया गया। अमित मिश्रा द्वारा पूर्व में स्वयं के भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी को धमकाया गया था ,जिस पर एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा पर छावनी थाना में दर्ज चार्जशीट फाइल को आज दुर्ग कोर्ट में पेश किया गया। अमित मिश्रा द्वारा पूर्व में स्वयं के भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी को धमकाया गया था ,जिस पर एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। उक्त मामले की शिकायत पुलिस में करने के बाद अमित के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। ऑडियो में अमित छत्तीसगढ़ भाजपा के कई नेताओं को अश्लील गाली दे रहा है इसके अलावा प्रधानमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक बाते बोलता पाया गया था। उक्त ऑडियो को अमित मिश्रा का मान कर पुलिस द्वारा अमित की गिरफ्तारी भी पूर्व में की गई थी। उक्त केस अब कोर्ट के हवाले हो गया है।