Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो प्रेमियों के बीच खूनी खेल हुआ है। युवती से बात करने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। एक युवक ने कहा वो सिर्फ मुझसे मोहब्बत करती है। दूसरे युवक ने कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी है। विवाद इतना बढ़ा कि युवक कुर्बान ने साहिल पर चाकू से हमला करके मार डाला।

पूरे मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि, युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। मामला दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, साहिल खान (20) और मोहम्मद कुर्बान (23) ये दोनों युवक दोस्त थे। घूम-घूम कर मनिहारी, बलून समेत अन्य सामान बेचने का काम करते थे।
बुधवार को दंतेवाड़ा के साप्ताहिक बाजार में भी दोनों इसी काम के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पहले देसी शराब पी। जिसके बाद अपनी दुकान लगा रहे थे। दोनों युवक नशे में थे। दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ, और मारपीट भी हुई। हालांकि, थोड़ी देर के बाद मामला शांत हो गया था।
कुछ देर बाद मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से पूछा तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वो मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उस पर वार कर दिया। जिसके बाद साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा। कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार हमला करके बुरी तरह घायल कर दिया।