Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली: एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की आक्समिक मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। एक्टर के जाने के बाद उनकी वाइफ शशि और 10 साल की बेटी वंशिका के लिए सभी का दिल पसीज रहा है। हर कोई नन्ही सी वंशिका के लिए दुखी है। यूं होली पर अचानक ये परिवार उजड़ गया। फिल्म राइटर रूमी जाफरी ने सतीश कौशिक को लेकर कहा कि वह हमेशा से बेटी को सैटल होता देखना चाहते थे। वह बहुत ही स्टिक डाइट फॉलो करते थे। फिर भी ये सब होना हैरान करता है। आइए बताते हैं डायरेक्टर ने क्या क्या कहा।
चेहरे, जुड़वा, वक्त हमारा है और मुझे कुछ कहना है जैसी फिल्मों को लिखने वाले रूमी जाफरी ने एक्टर की मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि मेरी वाइफ वंशिका (Satish Kaushik Daughter) से बहुत जुड़ी हुई हैं। उनका वंशिका से बहुत लगाव है। वह अपनी हेल्थ को लेकर काफी सचेत रहते थे। एक बार तो सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने अपने फ्यूचर प्लान के बारे में उनसे बात की थी। कुछ दिन पहले अनुपम खेर के बर्थडे पर सब मिले थे।
सतीश कौशिक के अंतिम दर्शक के लिए इंडस्ट्री के तमाम सितारे पहुंचे थे। वहीं, सतीश के खास दोस्त सलमान खान भी उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे थे। सतीश को देखकर सलमान खुद को भावुक होने से रोक नहीं पाए। सामने आए वीडियो में सलमान इमोशनल होते और रोते नजर आ रहे हैं। सलमान को सतीश के जाने का गहरा सदमा लगा है। एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर कमेंट कर यूजर्स सतीश को श्रद्धांजलि देते नजर आ रहे हैं।