Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। दुर्ग जिले के अहिवारा क्षेत्र में एक शख्स ने आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह तालाब के पास खेत में पेड़ पर शख्स का शव लटकता मिला। सुबह ग्रामीणों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गिरधारी यादव (45) के रूप में हुई है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें शारीरिक परेशानी के कारण आत्महत्या की बात कही गई है। नंदिनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह अहिवारा से 5 किलोमीटर दूर ग्राम गिरोला में तालाब के पास खेत से लगे पेड़ पर एक शख्स का शव लटकता देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नंदिनी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया। आसपास पूछताछ करने पर मृतक की पहचान गिरधारी यादव के रूप में हुई। गिरधारी यादव खेती किसानी करता था। घर पर पत्नी व एक बेटा है। बेटी की शादी हो चुकी है। मृतक के पास से पुलिस ने एक सुसाइड नोट बरामद किया है। नंदिनी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि मृतक शारीरिक बीमारी से परेशान था। सुसाइड नोट में उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।