Breaking News : भाजपा ने तय कि तीन राज्यों के पर्यवेक्षक, अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल व दुष्यंत गौतम को मिली छत्तीसगढ़ की कमान


भिलाई। विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश व राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के सीएम फेस का इंतजार है। इस बीच शुक्रवार को भाजपा ने तीनों राज्यों के लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा कर दी है। तीन राज्यों के लिए तीन तीन नामों का ऐलान किया गया है। नियुक्त पर्यवेक्षक तीनों राज्यों में विधायक दल की बैठक लेकर उनकी राय लेंगे। संभवत : रविवार तक सीएम फेस का सस्पेंस भी खत्म हो जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा छत्तीसगढ़ के लिए अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल व दुष्यंत गौतम को पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसी प्रकार राजस्थान और मध्यप्रदेश में पर्यवेक्षकों के नामों का ऐलान कर दिया है। राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडेय को राजस्थान का पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं मनोहर लाल, के लक्ष्मण व आशा लकड़ा को मध्यप्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। तीनों राज्यों के पर्यवेक्षक अपने अपने राज्य में विधायक दल की बैठक लेकर सीएम फेस को लेकर उनकी राय लेंगे।