Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी गई है। देशभर के अलग अलग 195 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इनमें से छत्तीगसढ़ की सभी 11 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है।
भाजपा की पहली सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल का है। बृृजमोहन अग्रवाल छत्तीसगढ़ सरकार में केबिनेट मंत्री हैं और इन्हें लोकसभा चुनाव लड़ाए जाने के कई मायने निकाले जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में पार्टी ने केवल दो सीटों पर ही प्रत्याशियों को रिपीट किया है शेष सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया है। जारी सुची में दुर्ग से मौजूदा सांसद विजय बघेल व राजनांदगांव से संतोष पाण्डेय रिपीट हुए हैं।
कोरबा से दुर्ग जिले की कद्दावर नेत्री सरोज पाण्डेय को टिकट दिया गया है। सरोज पाण्डेय ने हाल ही राज्यसभा का कार्यकाल पूरा किया है। इसके अलावा सरगुजा से चिंताा मणि महाराज, रायगढ़ से राधेश्याम राठिया, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, बिलासपुर से तोखन साहू, महासमुंद रूपकुमारी चौधरी, राजनांदगांव से संतोष पाण्डेय, कांकेर से भोजराज नाग तथा बस्तर से महेश कश्यप को टिकट दिया गया है।
देखें सूची