Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भोपाल। छत्तीसगढ़ में सीएम की नियुक्ति के बाद सोमवार को मध्य प्रदेश में सीएम के चेहरे से सस्पेंस हट गया है।डॉ. मोहन यादव पर भाजपा आलाकमान ने भरोसा जताया है। राजधानी के भाजपा कार्यालय में चली लंबी बैठक के बाद डॉ. मोहन यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। वहीं नरेन्द्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दो डिप्टी सीएम भ्ज्ञी बनाए गए हैं। जगदीश देवड़ा व राजेन्द्र शुक्ला को डिप्टी सीएम बनाया गया है।
मध्यप्रदेश में विधायकों से रायशुमारी के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. के लक्ष्मण एवं पार्टी की राष्ट्रीय सचिव आशा लाकड़ा के पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। सोमवार दोपहर को तीनों पर्यवेक्षक भोपाल पहुंचे। शाम करीब 4 बजे विधायकों की बैठक शुरू हुई। लगभग एक घंटे से भी लंबी चली बैठक के बाद मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी गई।
ज्जैन दक्षिण से विधायक हैं मोहन यादव उ
मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं और वे संघ के करीबी माने जाते हैं। माधव विज्ञान महाविद्यालय से पढ़ाई की। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उज्जैन के नगर मंत्री रहे हैं। 1982 में छात्र संघ के सह-सचिव चुने गए थे। भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य और सिंहस्थ मध्य प्रदेश की केंद्रीय समिति के सदस्य रहे हैं। मध्य प्रदेश विकास प्राधिकरण केप्रमुख, पश्चिम रेलवे बोर्ड में सलाहकार समिति के सदस्य भी रहे हैं। 2013 और 2018 के बाद 2023 में भी उज्जैन दक्षिण विधानसभा सीट पर चुनाव जीते हैं। मोहन यादव ने दो जुलाई 2020 को मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री (उच्च शिक्षा) के तौर पर शपथ ली थी।