Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने आईपीएल सट्टे पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। पुणे महाराष्ट्र से पुलिस ने 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सटोरियों में भिलाई, रायपुर सहित यूपी व मध्यप्रदेश के निवासी शामिल हैं। गिरफ्तार सटोरिए पुणे (महाराष्ट्र) में बैठकर रेड्डी 67, महादेव पैनल 149 एवं लेजर 10 आईडी पैनल से आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा का संचालन कर रहे थे। प्रकरण में 26 सटोरियों के साथ अब तक कुल 34 सटोरिये गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस ने सटोरियों के कब्जे से 11 लैपटॉप, 98 मोबाइल फोन, 1 कैल्कुलेटर, 2 वाईफाई, 3 रजिस्टर, 30 पास बुक, 9 चेक बुक, 81 एटीएम, व 50 सिम कार्ड जब्त किया है। जिसकी कुल कीमत है लगभग 25 लाख रुपए बताई जा रही हे। सटोरियों से जब्त लैपटॉप एवं मोबाईल फोन में लगभग 30 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन की जानकारी मिली है। मोबाईल एवं बैंक खातों से हजारों प्लेयर की जानकारी भी पुलिस को मिली है। गिरफ्तार सटोरियों के खिलाफ थाना गंज में जुआ एक्ट एवं छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 का अपराध दर्ज है। प्रकरण में धारा 420, 120बी भारतीय तार अधिनियम की धारा 25सी एवं आईटी एक्ट की धारा 66सी जोड़कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस साल अब तक आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टेबाजी करने वाले 57 आरोपियों को किया गिरफ्तार जा चुका है।
बता दें आईजी रायपुर अमरेश मिश्रा व एसपी संतोष कुमार सिंह द्वारा रायपुर पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को आईपीएल क्रिकेट मैच के सीजन में सट्टा खेलने व खिलाने वालों पर कार्रवाई का निदेश दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। गंज पुलिस व एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने कुछ दिन पहले गोवा के एमवीआर होम्स स्थित एक फ्लैट में रेड कर 8 सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 4 लैपटॉप, 1 कैमरा, 1 कैल्क्यूलेटर, 27 मोबाइल, 1 राउटर एवं लिंक कनेक्टर लगभग 10 लाख रुपए का जब्त किया था। इस कार्रवाई के बाद इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी पता तलाश की जा रही थी।
गिरफ्तार सटोरियों से मिला था लिंक
रायपुर पुलिस को गिरफ्तार सटोरियों से पूछताछ में महत्वपूर्ण लिंक मिला था। गिरफ्तार सटोरियों के अन्य साथी महाराष्ट्र के पुणे में बैठकर महादेव एप पैनल के माध्यम से सट्टा संचालित कर रहे है। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट रायपुर की टीम थाना माना के प्रकरण में आरोपी पतासाजी के लिए पहले से महाराष्ट्र में मौजूद थी। इसके बाद एक अन्य टीम का गठन कर महाराष्ट्र भेजा गया। इसके बाद दोनों ने टीमों ने पुणे पहुंच कर सटोरियों की पतासाजी करते हुए सटोरियों को लोकेट किया। सटोरिए पुणे के भारती विद्यापीठ क्षेत्र के कृष्णा पिकुंज एवं राजदीप अपार्टमेंट स्थित 2 अलग-अलग फ्लैट में रहकर सट्टा खिला रहे थे। एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट टीम के सदस्यों द्वारा लगातार 7 दिवस तक उक्त जगह पर दूधवाला, सब्जी वाला, पेपर वाला बनकर रेकी की प्रत्येक व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद दोनों स्थानों पर एक साथ रेड 26 सटोरियों को गिरफ्तार किया गया।
आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा का हो रहा था संचालन
सटोरियों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान रेड्डी 67, महादेव 149 एवं लेजर 10 आईडी पैनल के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा का संचालन करना स्वीकार किया। सटोरियों ने बताया कि पुरानी बस्ती रायपुर का हिस्ट्रीशीटर पप्पू जेठवानी भी इसमें संलिप्त है। इसके अलावा रायपुर निवासी नवीन वैद्य, कोरबा निवासी पिंटू एवं चांपा निवासी नयन तीनों मुरली से जुड़े हुए है तथा इसी से आईडी लेते है। सटोरियों के बयान के बाद सभी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में 22 छत्तीसगढ के निवासी हैं। जिसमें रायपुर से 7, दुर्ग भिलाई से 6, राजनांदगांव से 3, जांजगीर-चांपा से 2, कोरबा से 2, सूरजपुर से 1 और मानपुर मोहला से 1 शामिल है। इसके अलावा मध्यप्रदेश के तीन और उत्तर प्रदेश का एक आरोपी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य सटोरियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है। इस पूरी कार्रवाई में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक सतीश पुरिया, एएसआई किशोर सेठ, मो कय्यूम, प्रेमराज बारिक, प्रधान आरक्षक नोहर देशमुख, चिंतामणी साहू, सरफराज चिश्ती, महेन्द्र राजपूत, मो सुल्तान, रविकांत पाण्डेय, कृपासिंधु पटेल, आरक्षक जसवंत सोनी, हिमांशु राठौड़, अनिल राजपूत, राजिक खान, दिलीप जांगडे, महिपाल सिंह, संतोष सिन्हा, धनंजय गोस्वामी, सुरेश देशमुख, नितेश राजपूत, लालेश नायक एवं महिला आरक्षक बबीता देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।