Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित भगवान राम के मंदिर में रविवार को विशेष सफाई अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित हुए। इस मौके पर सीएम साय ने मंदिर परिसर में सफाई की। उन्होंने मंदिर के अन्य सदस्यों के साथ झाडू थाम कर इस अभियान का हिस्सा बने। इस दौरान संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी, विधायक खुशवंत साहेब, संजय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।
बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर देशभर के मंदिरों में ‘मंदिर स्वच्छता अभियान’ चल रहा है। नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्रीराम जन्म भूमि में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह 22 जनवरी के पहले सभी लोगों से मंदिरों,आस्था केंद्रों की साफ सफाई करने का आव्हान किया है। छत्तीसगढ़ में भी ‘श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं।
मंकर संक्रांति के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री इस अभियान का हिस्सा बनने वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने भगवान राम, माता जानकी व हनुमान की विधि-विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद सीएम साय ने मंदिर परिसर में झाडू लगाकर सफाई की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर पूरे छत्तीसगढ़ में आम जनता, मानस मंडलियों, स्थानीय नगरीय निकायों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक ट्रस्ट और मंदिर समितियों की भागीदारी से कई कार्यक्रम आयोजित होंगे। रामलला की प्राणप्रतिष्ठा को भव्य व भक्तिमय बनाने की पूरी तैयारियां की गई है।