Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नईदिल्ली। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट का ऐलान कर दिया। कांग्रेस की दूसरी सूची में अलग अलग राज्यों की सीटों से कुल 43 उम्मीदवारों के नाम हैं। जारी सूची में असम से 12 , गुजरात से 7, मध्य प्रदेश से 10, राजस्थान से 10, उत्तराखंड से 3 और दमन द्वीप से 1 उम्मीदवार का नाम है। छत्तीसगढ़ की बाकी बची 5 सीटों पर पार्टी ने अभी उम्मीदवार तय नहीं किया है। संभवत: तीसरी सूची में छत्तीसगढ़ की पांच सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान हो सकता है।
कांग्रेस पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की दूसरी बैठक सोमवार (11 मार्च) शाम को हुई थी। दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और CEC मेंबर्स शामिल हुए। बैठक में राजस्थान और उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। CEC की पहली मीटिंग 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई। इनमें से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़ से और 4 तेलंगाना से थे।
देखें सूची……

