Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता का सोमवार की सुबह निधन हो गया। भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल ने 89 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कहा। पूर्व सीएम के पिता ने आज सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली। पूर्व सीएम बघेल ने ऐक्स हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। उनका अंतिम संस्कार 10 जनवरी को किया जाएगा।
नंद कुमार बघेल पिछले 3 महीने से राजधानी रायपुर के श्रीबालाजी अस्पताल में भर्ती थे। नंद कुमार बघेल कई महीनों तक अस्पताल में थे। मिली जानकारी के मुताबिक, नंद कुमार बघेल कई महीनों से मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से जुड़ी पुरानी बीमारी से पीड़ित थे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर कहा कि दु:ख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि बाबूजी श्री नंद कुमार बघेल जी का आज सुबह निधन हो गया है। अभी पार्थिव शरीर को पाटन सदन में रखा गया है। मेरी छोटी बहन के विदेश से लौटने के बाद अंतिम संस्कार 10 जनवरी को हमारे गृह ग्राम कुरुदडीह में होगा।