Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया है। जगदलपुर के विधायक किरन देव को छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किरण सिंह देव को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने अरुण सिंह ने आदेश जारी कर दिया है।
बता दें अब तक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी अरुण साव के पास थी। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनते ही अरुण साव को डिप्टी सीएम बनाया गया। अरुण साव के डिप्टी सीएम बनने के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की कवायद तेज हो गई थी। इसके लिए प्रदेश में कई दावेदार भी सामने आ रहे थे। हालांकि इन सब के बीच जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव ने बाजी मार ली। किरण सिंह देव के प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाने के पीछे भारतीय जनता पार्टी का बस्तर को साधने का प्रयास बताया जा रहा है।
