Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई। रामनगर शकुंतला विद्यालय के पास शनिवार आधीरात के बाद एक युवक ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक रुंगटा कॉलेज में शिक्षक की नौकरी करता था। रविवार की सुबह घर वालों ने युवक को फांसी पर लटके देखा तो सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल युवक के शव को सुपेला शास्त्री अस्पताल पीएम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम मनीष शर्मा (32) था। मनीष शर्मा रुंगटा कॉलेज में बच्चों को पढ़ाने के साथ ही मंदिरों व पूजा पंडालों में पूजा विधान भी संपन्न कराता था। शनिवार रात को घर पर खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो घर वालों ने जाकर देखा। युवक फंदे पर लटका हुआ था। इसके बाद आसपास के लोग जमा हुए। सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद रामानंद मौर्या व पुलिस भी पहुंच गई। मृतक मनीष शर्मा के शव को उतार कर पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात है। वहीं बताया जा रहा है कि मनीष पिछले कुछ दिनों ने डिप्रेशन में था।