Breaking News : दुर्ग लोकसभा से विजय बघेल की बंपर जीत, कांग्रेस के राजेन्द्र साहू को रिकार्ड मतों से हराया


भिलाई। दुर्ग लोसकभा सीट पर भाजपा के विजय बघेल ने बंपर जीत दर्ज की है। विजय बघेल ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र साहू को रिकार्ड मतों के अंतर से हराया है। भाजपा प्रत्याशी की जीत के बाद दुर्ग में भाजपा ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। 19 राउंड की गिनती के बाद विजय बघेल को कुल 924129 मत मिले। वहीं राजेन्द्र साहू को 495619 मत मिले। 19 राउंड की गिनती के बाद भाजपा के विजय बघेल 428510 वोटों की लीड पर हैं। विजय बघेल की अधिकारिक जीत की घोषणा बाकी है।

इधर रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल ने भी रिकार्ड जीत दर्ज कर ली है। बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस के विकास उपाध्याय को 5.50 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से हरा दिया है। वहीं सरगुजा से भाजपा के चिंतामणी महाराज 64822 वोट से जीत गए हैं। जांजगीर से भाजपा की कमलेश जांगडे ने कांग्रेस के शिव कुमार डहरिया को हरा दिया है। छत्तीसगढ़ की हॉट सीट राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर भाजपा के संतोष पाण्डेय ने निर्णायक बढ़त बना ली है। इसके अलावा रायगढ़, महासमुंद, बस्तर, कांकेर व महासमुंद में भाजपा को निर्णायक बढ़त मिल गई है। कांग्रेस को कोरबा लोकसभा सीट पर एकलौती जीत मिलती दिख रही है। यहां भाजपा की सरोज पाण्डेय हार रही हैं।