Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

BSP : भिलाई...भिलाई इस्पात संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा सेक्टर-4 के ध्वस्त पानी टंकी के मलबे की सफाई का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। आज भी मलबे की सफाई जारी रही। आशा की जा रही है कि आगामी दो दिन में सारा मलबा हटा दिया जाएगा।
BSP : इसके साथ ही संयंत्र के नगर सेवा विभाग द्वारा प्रभावित सेक्टर क्षेत्र में जल आपूर्ति की समस्या को भी हल करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक प्रभावित सेक्टर-1, 2 और 5 की जल आपूर्ति को सामान्य कर लिया गया है। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इन सेक्टरों की पाईप लाईन को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ कर पानी की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही प्रभावित सेक्टरों में पानी के टैंकरों से भी आपूर्ति की जा रही है।
इसमें नगर निगम और जिला प्रशासन सहयोग कर रहा है। सेक्टर-4 की जल आपूर्ति को सामान्य बनाने युद्ध स्तर पर प्रयास किया जा रहा है। पाईप लाईन जोड़ने का कार्य रात में भी जारी है। कल सुबह तक सेक्टर-4 में भी जल की आपूर्ति सामान्य होने की संभावना है। नगर सेवा विभाग का इस्पात नगरी के नागरिकों से अपील है कि थोड़ा और धैर्य बनाए रखें। शीघ्र ही जल आपूर्ति सामान्य हो जायेगी।