Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

BSP Township भिलाई नगर। बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-1 बीएसएनएल चौक पर मोपेड से दूध बांटने गए व्यक्ति को बाईक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए ठोकर मार दी जिससे दूधवाले के माथे, कान के उपर, सिर, पसली, घुटने, कंधा, पेट और पैर में गंभीर चोट आई है। उसकी मोपेड भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। ठोकर बाद बाईक चालक वाहन समेत भाग निकला जबकि दूधवाला गंभीर हालत में सड़क पर ही अचेत पड़ा रहा। राहगीर संजय साव, अमीत राज एवं अन्य लोगो ने एम्बुलेंस से उसे बीएम शाह अस्पताल सुपेला मे भर्ती कराया है।
BSP Township भिलाई भट्टी पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में घायल संतोष यादव (45 वर्ष) निवासी शारदा पारा मकान नंबर 392 केम्प 2 किशन चौक अपने घर शारदा पारा से बीती शाम मोपेड क्रमांक सीजी 07 बीपी 6468 से दूध बांटने पावर हाउस ओव्हर ब्रिज, सेक्टर 1 मुर्गा चौक होते हुए बीएसएनएल चौक से घूम कर वापस सेन्ट्रल एवेन्यू रोड सेक्टर 1 के पास पहुचा था तभी मोटर साईकल क्रमांक सीजी 07 बीजेड 4463 का चालक अपनी मोटर साईकल को तेज रफ्तार व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोपेड को बायें तरफ से ठोकर मार दिया। जिससे संतोष यादव वहीं गिर गये। गिरने से संतोष को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को बीएम शाह अस्पताल सुपेला में भर्ती किया गया है। आरोपी बाईक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना जारी है।