Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र के तहत शारादा पारा में पिछले दिनों 12वीं के छात्र की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस हत्याकांड के बाद भिलाई शहर में बदमाशों व अपराधिक प्रवित्ति के लोगों के खिलाफ काफी आक्रोश दिखा। वहीं स्थानीय विधायक रिकेश सेन ने आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। सोमवार को संतोषी पारा में आरोपियों के घर पर निगम प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जा हटाया। इस दौरान आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
बता दें 21 जनवरी रविवार की रात को कैंप 2 शारदा पारा स्थित संजय टेंट हाऊस के पास गाड़ी बैक करने के नाम पर विवाद हुआ था। इस दौरान यहां से गुजर रहे कुछ युवकों के साथ विवाद होने पर टेंट हाउस के संचालक और उसके बेटे शिवम साव (17) से मारपीट की गई। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने चाकू से शिवम साव पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोशित माहौल बन गया और स्थानीय विधायक ने आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाने की बात कही थी।

विधायक रिकेश सेन ने हत्या की घटना के बाद वंदन रघुनंदन कार्यक्रम के दौरान अपराधिक प्रवृत्ति वालों को सख्त चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि हत्या जैसा जघन्य कृत्य करने वाले, नशा खोरी व चाकू बाजी करने वाले यह जान लें कि अब कड़ी कार्रवाई होगी। भिलाई निगम से उक्त आरोपियों के अवैध कब्जों को चिह्नित करने का निर्देश दिया था। इसके बाद भिलाई निगम ने भोला प्रधान, इंद्रजीत प्रजापति, लोटन प्रसाद चौहान और मोतिन बी के नाम नोटिस जारी कर 3 दिन के भीतर उनसे उनके निवास से संबंधित दस्तावेज मांगे हैं। दस्तावेज जमा होने के बाद निगम प्रशासन द्वारा फिर से नोटिस दिया गया और बताया कि प्रस्तुत दस्तावेज अनुसार आबंटित पट्टे की भूमि 19.40 वर्गमीटर एवं 72 वर्गमीटर अतिरिक्त अवैध कब्जा व निर्माण पाया गया है। भिलाई निगम ने अवैध कब्जे को तीन दिन में हटा लेने कहा था। कब्जा नहीं हटाने पर सोमवार को भिलाई निगम की टीम सोमवार कको पहुंची और अवैध निर्माण को डहा दिया।
लगी धारा 144, भारी पुलिस बल रहा तैनात
कार्रवाई के दौरान किसी क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा 144 लागू किया गया था। कार्रवाई के दौरान विरोध से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल तैतान रहा। छावनी, वैशाली नगर व जामुल थाने का बल यहां पर तेनात रहा। निगम ने यहां कुल तीन आरोपियों के घर के अवैध निर्माण को तोड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के परिजन निगम से कार्रवााई न करने की गुहार लगाते रहे। हालांकि निगम प्रशासन द्वारा अवैध कब्जों को लेकर सख्ती बरती गई और कार्रवाई की गई।
विधायक रिकेश ने कहा- अपराधी हो जाए सतर्क
कार्रवाई के बाद विधायक रिकेश सेन ने वीडियो जारी कर अपराधियों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि वैशाली नगर विधानसभा सभा में अपराध व अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। वीड़ियो के माध्यम से रिकेश सेन कहा कि 22 जनवरी को मैने कहा था कि आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलेगा और आज कार्रवाई की गई। विधायक रिकेश ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधी यह जान ले कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अपराध करना तो दूर उसके बारे में सोचना भी नहीं हैं। यह विष्णुदेव साय की सरकार है और यहां अपराध व अपराधियों के लिए कोई जहग नहीं है। किसी भी तरह का अपराध करेंगे तो उनके घर पर बुलडोजर चलेगा।