Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर। राजधानी के लाखेनगर इलाके में 22 जनवरी को घर की छत पर झंडा बांधते समय हाईटेंशन की चपेट में आने से शख्स की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी के साथ झंडा बांध रहा था इस दौरान हादसे का शिकार हो गया। वहीं उसकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार लाखेनगर के सोनकर नगर निवासी लक्ष्मण सोनी सोमवार की दोपहर एक बजे अपनी पत्नी के साथ छत पर झंडा बांधने गया। झंडे को बांधने के लिए उसने लोहे की पाइप का इस्तेमाल किया। पेशे से सब्जी के थोक व्यापारी का यहां तीन मंजिला मकान है और उसके ऊपर से हाईटेंशन तार गई हुई है। झंडा लगाते समय लोहे का पाइप हाईटेंशन की चपेट में आ गया जिससे जोरदार झटका लगा।
झटका लगने से दोनों दूर जा गिरे। मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने दोनों पति पत्नी को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इस हादसे में उसकी पत्नी मोनिका सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंप दिया है।