Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर सुप्रीम कोर्ट देशवासियों को बड़ी सौगात देने जा रहा है। भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ ने बुधवार को घोषणा की कि गणतंत्र दिवस से इलेक्ट्रॉनिक सुप्रीम कोर्ट रिपोर्ट्स (ई-एससीआर) परियोजना अब विभिन्न भारतीय अनुसूचित भाषाओं में शीर्ष अदालत के फैसले प्रदान करना शुरू कर देगी। उन्होंने कहा कि अभी सभी फैसले अंग्रेजी में होते हैं इसलिए 99.9 प्रतिशत नागरिक समझ नहीं पाते।

मुंबई. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्व विजय सिंह को सेवा से हटा दिया गया है. वह बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और अन्य की संलिप्तता में मुंबई में 2021 में क्रूज ड्रग्स छापेमारी करने वाली टीम का हिस्सा थे. हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारी को एक असंबंधित मामले में एजेंसी से हटा दिया गया है, न कि आर्यन खान से जुड़ी जांच के हिस्से के रूप में.

नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) में मुस्लिमों को प्राप्त 4 फीसदी आरक्षण (4% Reservation) को खत्म करने के मामले में सुनवाई करते हुए आज यानी मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने कहा कि कर्नाटक में नई आरक्षण नीति फिलहाल लागू नहीं होगी.

नई दिल्ली। द केरला स्टोरी' फिल्म पर रोक लगाने से मना करने के केरल हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचे. वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने जल्द सुनवाई का अनुरोध किया. चीफ जस्टिस ने 15 मई को सुनवाई की बात कही.

नई दिल्ली: बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिकायत चुनाव आयोग से की है. केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अगुवाई में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात की. भूपेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी ने संप्रभु शब्द का जानबूझकर प्रयोग किया था. इनका टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है, भारत को कमजोर करने का एजेंडा है.

नई दिल्ली: देश ऑनलाइन फूड डिलीवरी (Online Food Delivery) बिजनेस काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है. Swiggy और Zomato जैसे कई ऑनलाइन फूड सर्विस प्रोवाइडर कंपनियां आपको घर बैठे पसंदीदा खाना आर्डर करने की सुविधा दे रही है. आप इन कंपनियों के ऐप के जरिये कुछ ही मिनटों में अपना मनपसंद खाना मंगाकर उसका लुत्फ़ उठा सकते हैं.

जयपुर। भारतीय वायुसेना का मिग-21 लड़ाकू विमान (MIG-21 Crash) सोमवार (8 मई) की सुबह राजस्थान के हनुमानगढ़ के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी. एयरक्राफ्ट एक मकान पर जा गिरा, जिसके कारण तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं, पायलट ने पैराशूट की मदद से विमान से कूदकर अपनी जान बचाई.

इनफो न्यूज। जीवन बीमा निगम की जीवन आज़ाद पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग और एकल प्रीमियम प्लान है. यह उन व्यक्तियों के बीच लोकप्रिय पॉलिसी है जो एकमुश्त रकम का निवेश करना चाहते हैं और जीवन बीमा कवरेज के साथ गारंटीड रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं.

पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में प्रवासी मजदूरों के फर्जी वीडियो प्रसारित करने के आरोपी मनीष कश्यप की याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया।

नई दिल्ली। सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात समेत कई खाड़ी देशों में जल्द भारत की बनाई ट्रेन दौड़ सकती है। इस परियोजना को लेकर अमेरिका, भारत, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच एक बैठक भी हुई है। बताया जा रहा है कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इसी बैठक का हिस्सा बनने के लिए सऊदी अरब गए हैं।