Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज आंधी तूफान के चलते एक नाव पलट गई, जिससे 2 युवक नदी में डूब गए। इनमें से एक ने तैरकर जान बचा ली। वहीं दूसरे का घटना के 45 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है। उसकी तलाश जारी है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

कोरबा. राताखार स्थित हसदेव नदी एनीकट डैम में युवती की लाश तैरती हुई मिली है. घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. सुबह डैम नहाने पहुंचे लोगों की नजर जब इस लाश पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी.

बिलासपुर। नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा मौका है। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने 300 पदों पर भर्ती के लिए वैकेंसी निकाली है। इसके लिए 35 साल तक की उम्र के उम्मीदवार अपनी योग्यतानुसार पद के लिए दो जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में वन विभाग की महिला ठेकेदार के घर से 20 हजार रुपए और गहनों की चोरी और फिर लाखों रुपए बरामदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने इस केस में फरार एक युवक को मध्यप्रदेश के जबलपुर से गिरफ्तार की है।

छत्तीसगढ़ में शनिवार को 43 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ धमतरी शहर सबसे ज्यादा गर्म रहा। इसके बाद 42.9 डिग्री सेल्सियस महासमुंद जिले का तापमान रहा।

रायपुर। नौतपा लगने के साथ ही जहां लोगों को भीषण गर्मी और उमस झेलनी पड़ रही है, वहीं दूसरी ओर दोपहर बाद मौसम अचानक बदला जा रहा है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बहुत जल्द एजुकेशन और करियर का बड़ा उत्सव होने वाला है। यह आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम रायपुर में होने वाला है। मायएफएम यूथ कार्निवल 2023 का यह आयोजन तीन होने वाला है। 1 से 3 जून को होने वाले इस कार्निवल में युवाओं को बेहतरीन अनुभव मिलेगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए बेचैन करने वाली खबर यह है कि देशभर में जितने भी इलाकों में ट्रेनें चल रही हैं, उनमें यहां की ट्रेनें सबसे लेट हैं। रेलवे की एक सप्ताह की परफार्मेंस रिपोर्ट यह तो बताती है कि साउथ-ईस्टर्न-सेंट्रल रेलवे यानी एसईसीआर (बिलासपुर जोन) मालगाड़ियां चलाने में और 24 हजार करोड़ रुपए सालाना कमाई करके देश में टाॅप है, लेकिन इसी रिपोर्ट में यह तथ्य भी है कि यहां 45 फीसदी यात्री ट्रेनें ही समय पर चल पाई हैं।

रायपुर। नगर निगम के पार्षद और उनके बेटे के साथ ब्लैकमेलिंग के आरोप में केयरटेकर युवती और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवती पार्षद से 10 लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, रायपुर के महंत लक्ष्मीनारायण वार्ड नंबर- 43 के पार्षद जितेंद्र अग्रवाल ने अपनी सास की सेवा के लिए आदर्श सेवा संस्था से केयरटेकर बुलवाया था।

बीजापुर. पुलिस ने दो नक्सलियों को 6 लाख कैश के साथ गिरफ्तार किया है. यह कैश दो-दो हजार रुपए नोट के तीन बंडल में थे. इसके अलावा अलग-अलग बैंक के कुल 11 पासबुक भी बरामद किए गए हैं. बताया जा रहा है कि, ये सारे रुपए हार्डकोर नक्सली कमांडर मल्लेश के थे, जिसने अलग-अलग बैंक अकाउंट में पैसे डलवाने अपने संगठन के सदस्यों को दिए थे. यह मामला बीजापुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है.