राज्य

आज ट्रेनों के मेगा ब्लॉक का आखिरी दिन, समय पर नहीं पहुंच पा रहे ट्रेन, यात्री परेशान

रायपुर. 5 मई से राजधानी रायपुर में ट्रेनों का मेगा ब्लॉक (Mega Block) चल रहा है जिसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आज मेगा ब्लॉक (Mega Block) का सातवां दिन था. वहीं आपको बता दें कि आज मेगा ब्लॉक की समाप्ति का आखिरी दिन है.

ब्रेकिंग न्यूज: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट आज घोषित, 12 बजे जारी करेगा माशिमं

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम आज 10 मई को दोपहर 12 बजे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की मुख्य परीक्षा 2023 का परीक्षा परिणाम शिक्षा मण्डल के सभागृह में घोषित करेंगे।

बीएसपी में हुए हादसे से 100% झुलस गया था श्रमिक, आज उसने दम तोड़ा, एक अन्य घायल

भिलाई। बीते 25 अप्रैल को बीएसपी में एक हादसा हुआ था। स्टील मेल्टिंग शाप के कन्वर्टर में आग लगने की वजह से चार ठेका श्रमिक झुलस गए थे। सभी का उपचार बीएसपी के सेक्टर-9 अस्पताल के बर्न वार्ड में चल रहा था। उनमें से एक घायल श्रमिक की मौत आज सुबह-सुबह हो गई।

गीदम मार्ग पर तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, 3 लोगों की मौत

जगदलपुर. जिले में बड़ा हादसा हुआ है. गीदम मार्ग के बस्तनार घाट में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. वाहन में सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पूरा मामला तुरेनार थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, सभी लोग शादी समारोह से वापस लौट रहे थे.

पाकिस्तान के हिंदू ने भारत आने की लगाई गुहार, वीजा के लिए सांसद से की मुलाकात

रायपुर। सिंध पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ हिंसक घटनाएं बढ़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आए दिन सिंधी हिंदू परिवारों के साथ मारपीट और महिलाओं के यौन शोषण के मामले सामने आ रहे हैं। बहुत से हिंदू सिंधी परिवार हैं जो भारत आना चाहते हैं। उन्हें वीजा दिए जाने की मांग सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया भी कर रहा है। इसी कड़ी में रायपुर सांसद सुनील सोनी से काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष ने मुलाकात की।

असिस्टेंट मैनेजर ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- काम का बहुत प्रेशर

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मैनेजर की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। बताया जा रहा है कि उसमें काम का अधिक लोड होने के चलते खुदकुशी की बात लिखी गई है।

27 करोड़ के घोटाले पर बवाल : कल निगम मुख्यालय घेरेगी भाजपा

रायपुर। रायपुर नगर निगम में हुए 27 करोड़ के होर्डिंग घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। भाजपा अब इस मामले में 10 मई को निगम में हंगामा कर सकती है। पार्षद दल की बैठक में तय किया गया है कि बुधवार को नगर निगम मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

बड़ी खबर: भिलाई में 2 शराब कारोबार‍ियों के ठिकानों पर ED ने मारा छापा, 2000 करोड़ के स्कैम से सीधा कनेक्शन

भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह भिलाई में नेहरू नगर व पास की एक और कॉलोनी में शहर के दो बड़े शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. इन दोनों का नाम अनवर ढेबर से पूछताछ के बाद आया था.

आज चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा, हो सकती है बारिश

दिल्ली। साइक्लोन मोका असर पूरे देश पर दिखने लगा है. इसके असर के चलते कई राज्यों में मौसम सुहाना हुआ है. तापमान में गिरावट आई है. मौसम विभाग ने देश के तटीय इलाकों के साथ मैदानी इलाकों में भी तेज बारिश की आशंका जताई है. हालांकि यह चक्रवात देश के किन हिस्सों को कहां तक प्रभावित करेगा, इस बारे में अभी मौसम विभाग की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

भिलाई के एनके इंडस्ट्री में लगी भीषण आग, 85 लाख का नुकसान

भिलाई। दुर्ग में एक कबाड़ की फैक्ट्री में सोमवार तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की तीन फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और 4 घंटे की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इधर फैक्ट्री संचालक ने आग से 85 लाख रुपए का नुकसान होने का दावा किया है, जो कि पुलिस के गले नहीं उतर रहा है। पुलिस का उससे माल के बिल और दस्तावेज मांगे गए हैं।