Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बिलासपुर। उसलापुर स्टेशन को बिलासपुर नगर का एक नया उपनगरीय स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। बिलासपुर जोन के यात्री अब उसलापुर से भी यात्रा कर सकेंगे। रेल यात्रियों की मांग एवं सुविधा के अनुसार रेलवे बोर्ड के द्वारा कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव 24 अप्रैल, 2023 से उसलापुर स्टेशन में दिया गया एवं कुछ का दिनांक 01 मई, 2023 से दिया जा रहा है।

भिलाई। महापौर नीरज पाल, निगमायुक्त रोहित व्यास एवं रेलवे विभाग के डिप्टी सीई आमोद मंत्री ने शहर के दोनों रेलवे स्टेशन तथा परिसर का व समीपस्थ मार्केट क्षेत्रों का काफी देर तक जायजा लिया। महापौर एवं आयुक्त ने डेवलपमेंट की पूरी तैयारी की जानकारी रेलवे के अधिकारियों से ली तथा कैसे बेहतर नागरिक सुविधाएं स्टेशन में प्रदान की जा सकती है इसको लेकर सुझाव भी दिए।

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आगामी मई-जून में आयोजित होने वाली समस्त सेमेस्टर परीक्षाओं हेतु ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तिथि 03 मई शाम 05ः00 बजे तक बढा दी गई है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव भूपेन्द्र कुलदीप एवं परीक्षा उपकुलसचिव डाॅ. राजमणि पटेल ने सयुक्त रूप से बताया की पूर्व में परीक्षा आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल निर्धारित थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जल्द ही सरकारी पदों पर बंपर भर्तियां होंगी। मुख्यमंत्री ने मिशन मोड में भर्ती पूरी करने के निर्देश दिए हैं। आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सीएम हाउस में उच्च अधिकारियों की एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई गई जिसमें बड़े पैमाने पर सरकारी नौकरियों में भर्ती का फैसला भूपेश बघेल ने लिया है।

रायपुर. राजधानी के अंतरराज्यीय बस स्टैंड के सामने गेट नंबर 1 के सामने दीवार से लगी हुई दुकानों और बस स्टैंड के अंदर परिसर में टेबल कुर्सी लगाकर बुकिंग काउंटर का कारोबार फल फूल रहा है. यहां यात्रियों से अधिक वसूली यात्रियों को लूटा जा रहा है. हर कंपनियों के फर्जी टिकट छपवाकर अवैध वसूली की जा रही है. यह कारोबार 1 साल से लगातार चल रहा है.

दंतेवाड़ा: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सली हमले में 10 जवानों के शहीद होने के बाद प्रदेश में सन्नाटा पसर गया है। सुरक्षाबल के 10 जवानों समेत 11 लोगों की मृत्यु के प्रत्यक्षदर्शी एक ड्राइवर ने कई खुलासे किए हैं। घटना के बाद से ड्राइवर विचलित है और उसे यकीन नहीं हो रहा है कि वह जीवित बचकर आ गया है। प्रदेश के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को अरनपुर से जिला मुख्यालय लौटने के दौरान सुरक्षाबलों के काफिले के एक अन्य वाहन के चालक ने बताया कि कैसे उसका वाहन पीछे हो गया।

कवर्धा. जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. दो अलग-अलग हादसों में एक मासूम बच्ची और एक युवक की मौत हो गई है. पहली घटना चिल्फी घाटी के आगे राजाढार में ट्रक और कार में जबरदस्त भिड़ंत हो गया. हादसे में डेढ़ साल की बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई.

भिलाई। उन्होंने कहा कि विन्रम निवेदन है भिलाई कथा में शनिवार की रात्रि अत्यधिक शिव भक्त आने के कारण आज रविवार को बहुत अधिक संख्या के कारण एवं अत्यधिक बारिश की वजह से आप सभी शिव भक्तो से निवेदन है कि आज की कथा आप सभी घर पर ही सुने।

कवर्धा. शहर के एक कपड़ा व्यापारी पर कॉपीराइट का आरोप लगाया गया है. महावीर NX शोरूम के संचालक निखिल जैन पर ये आरोप मुंबई के कपड़ा व्यापारी ने लगाया है. उसने महावीर Nx फर्म और कपड़ो में टिकर उपयोग करने का आरोप लगाया है. मुंबई के व्यापारी ने 4 साल पहले महाराष्ट्र हाईकोर्ट में इसे लेकर याचिका दायर की थी. जिसमें कोर्ट ने अधिवक्ता और पुलिस जवानों की मौजूदगी में शोरूम पहुंचकर कॉपीराइट करने की जांच करने का आदेश दिया था.

भिलाई। शहर के हाइवे में लगातार हादसे हो रहे हैं। फोरलेन में फ्लाईओवर का काम धीमी गति से चल रहा है। इसकी वजह से हादस हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, न्यू खुर्सीपार सतनाम नगर के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। ट्रेलर ने स्कूटी पर चल रहे मां-बेटी को जोरदार टक्कर मार दी।