Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बीजापुर. ब्लैक मेल कर पैसों की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है. दरअसल, बीते 30 मार्च को प्रार्थी ने थाना कुटरू में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसमें कहा गया था कि नवम्बर 2022 को प्रार्थी के मोबाईल पर अज्ञात नंबर से वॉट्सएप कॉल आया, जिसे रिसिव नहीं किये जाने से आवश्यक कार्य होना बताकर वीडियो कॉल रिसिव करने को कहा गया.

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 अप्रैल को बैलाडीला और दल्लीराजहरा एफ.एम. ट्रासंमीटर (FM transmitter) का शुभारंभ करेंगे. दंतेवाड़ा जिले के बैलाडीला और बालोद जिले के दल्लीराजहरा में स्थापित 100 वॉट क्षमता वाले एफ.एम ट्रांसमीटर का वर्चुअली उद्घाटन किया जाएगा.

रायपुर. गुरुवार को प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखा. सुबह से ही कई जिलों में बदली छाई रही. वहीं दोपहर का तापमान भी बढ़ा, फिर देर रात रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई. धमतरी और बालोद में तेज हवा के साथ बादल बरसे.

बिलासपुर। बिलासपुर शहर में चलती गाड़ी में कपल का लव स्टन्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक कपल, चलती स्कूटी में यातायात नियमों का उल्लंघन करता नज़र आ रहा है। युवा जोड़े को न तो अपनी जान की चिंता है, न औरों की. दोनो ने हेलमेट भी नहीं पहना है. स्कूटी चलाने वाले के पीछे बैठने की बजाय युवती उसकी गोद में बैठी हुई है और स्कूटी चलाने वाले के साथ लिपट चिपक कर प्रेम का इजहार कर रही है.

बिलासपुर. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने जिले में पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया है. जिसमें 1 SI, 4 ASI समेत 20 पुलिसकर्मियों का तबादला हुआ है. इसमें 4 हेड कॉन्स्टेबल और 10 कॉन्स्टेबल्स भी शामिल हैं.

बालोद. मां बमलेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़ से अपनी नई कार की पूजा कराकर वापस लौट रहे परिवार की कार ट्रक से टकरा गई. कार में सवार 6 लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं 3 लोगों का राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है.

राजिम. छत्तीसगढ़ की बेटी ने भारतीय डिफेंडो में गोल्ड मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है. वहीं उसके मेडल जीतने से घर में खुशी का माहौल है और गांव-गांव में जीत की चर्चा है. बता दें कि राजिम के चौबेबांधा के निवासी परमेश्वर शैलेंद्री सोनकर की सुपुत्री माधुरी सोनकर ने भारतीय डिफेंडो में पांडिचेरी के साथ मुख्य मुकाबला किया. इस मुकाबले में उसने पांडिचेरी को हराकर गोल्ड मेडल पर कब्जा जमा लिया.

दंतेवाड़ा। बुधवार को नक्सली हमले में मारे गए जिला रिजर्व गार्ड को श्रद्धांजलि देने के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल दंतेवाड़ा पहुंचे हैं। इसके बाद सीएम बघेल बस्तर पुलिस और सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक करेंगे। जिस इलाके में विस्फोट हुआ है, वह राजधानी रायपुर से करीब 450 किलोमीटर दूर है।

रायपुर। नर्सिंग के छात्रों को जल्द ही सौगात मिलने वाली है. देशभर में 157 नये नर्सिंग कॉलेज खोलने की योजना बनी है. इस संबंध में फैसला कैबिनेट की मीटिंग में लिया गया. इस मीटिंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हेड किया.

रायपुर। कलेक्टर डाॅ फरिहा आलम सिद्दीकी ने समय सीमा की बैठक में आगामी 1 मई को राज्य में आयोजित हो रहे “बोरे बासी दिवस” के संबंध में सभी अधिकारियों को कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप सभी स्टाफ बोरे बासी खाने और मजदूर दिवस मनाने की आवश्यक तैयारी करें एवं इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें।