Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बालोद. जिले में 2 युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी है. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. बता दें कि, पहला मामला डौंडी थाना क्षेत्र के लिम्हाटोला निवासी टाकेश्वर गावड़े ने अपने गांव से बाहर कुसुमटोला जाने के रास्ते में फांसी लगाई.

भिलाई. भिलाई में अगर आपने गंदगी फैलाई तो आपकी खैर नहीं। निगम प्रशासन आपसे फाइन वसूलेगा। साथ ही कचरा फैलाने वालों पर फाइन लगाने के साथ ही कई तरह की सख्ती की जा रही है। साथ ही सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करके देना होगा। नहीं देने पर निगम प्रशासन द्वारा जुर्माना वसूला जाएगा। अधिकारियों ने कहा कि यातायात प्रभावित कर सड़क पर निर्माण कार्य करने के साथ ही मलबे बिखेरने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर. राजधानी में स्कूल वैन चालक की लापरवाही सामने आई है. KPS की स्कूल वैन से केजी टू की बच्ची नीचे गिर गई. बच्ची के गिरने के बाद 500 मीटर गाड़ी आगे बढ़ गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर विगत 19 अप्रैल को सुबह 7:00 बजे सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी के आपस में टकरा कर पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है।

राजधानी। रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के बृजनगर में नवविवाहित दंपती कहकशां बानो और मोहम्मद असलम की चर्चित हत्याकांड मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने जांच के दो महीने बाद मृतक असलम के खिलाफ ही हत्या का मामला दर्ज किया है। दरअसल दो महीने पहले 19 फरवरी 2023 को कहकशां और असलम का निकाह हुआ था।

आमाबाल। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में शादी के मंडप में बैठे दूल्हा-दुल्हन पर एसिड अटैक हुआ है। बुधवार देर शाम शादी की रस्म के दौरान अचानक लाइट गुल हुई। जिसके बाद किसी अज्ञात शख्स ने एसिड से अटैक कर दिया।

भिलाई। ये बात सच है कि जब आप एटीएम मशीन में जाए तो आप किसी अन्य के सामने पैसे न निकाले और किसी को कार्ड न दें। यही नहीं, किसी को भी गलती से कार्ड का पिन नंबर न बताए। अगर इन तीनों बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपके साथ ठगी हो सकती है।

भिलाई। ज्वेलरी शॉप का शटर तोड़कर लाखों रुपए का सामान पार करने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। सीसी कैमरे में चोरी करता अज्ञात आरोपी दिखाई दे रहा है।

भिलाई। मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले गैंग के 4 आरोपियों को गिरफतार किया गया है । पकड़े गए आरोपियों में तीन महिलाएं शामिल है । पश्चिम बंगाल 24 परगना में कॉल सेन्टर के नाम पर ऑफिस चलाकार लोगो से ठगी करते थे।

बिलासपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे SECR के बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक लोको पायलट की मौत हो गई है। शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से दोनों मालगाड़ी आपस में टकरा गई।