Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

तखतपुर. एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला के साथ उसके ही रिश्तेदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. वहीं घटना के बाद पुलिस ने मामले के 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

राजनांदगांव। जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल है. बताया जा रहा है कि बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत हो गई. जिससे बस के ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गई. वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है. ये घटना तुमड़ीबोड चौकी क्षेत्र में हुई है.

भिलाई। जेवरा सिरसा चौकी अंतर्गत एक युवक ने कल शाम अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस समय उसने फांसी लगाई घर में कोई नहीं था। उसके माता पिता दोनों काम पर गए थे। जेवरा सिरसा चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रायपुर.भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग करने वालों, ऐसा प्रचार-प्रसार करने वालों और बैनर-पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश संबंधी एक लेटर इन दिनों छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों में वायरल हो रहा है.

रायपुर। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल अपने रिसार्ट में पर्यटकों को शराब की सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। पर्यटकों की मांग पर पर्यटन विभाग रिसार्ट में ही अलग से बार बनाने का प्रस्ताव तैयार कर लिया है। इसके लिए राज्य सरकार से अनुमति मांगी गई है, जो मिल चुकी है।

भिलाई. भारतीय सेना में शामिल होने अभ्यर्थियों का एंट्रेंस एग्जाम लिया जाएगा। इसके लिए छत्तीसगढ़ में भिलाई सहित राजधानी रायपुर और बिलासपुर में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा 17 अप्रैल से शुरू होगी। भिलाई, बिलासपुर और रायपुर सहित तीन स्थान पर तीन-तीन शिफ्त में परीक्षा आयोजित की जाएगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पीएचई मंत्री रुद्र कुमार गुरु की तबियत बिगड़ गई है, उन्हें एयरलिफ्ट कर हैदराबाद ले जाया जा रहा है। सीएम भूपेश बघेल ने उनसे बात कर शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

बलौदाबाजार। सिमगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. कोयला से भरा ट्रक कार के उपर गिरने से कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई. कार मे तीन लोग सवार थे. सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे. तभी ये हादसा हो गया. यह घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.

भिलाई। कौशल विकास व प्लेसमेंट कैंप के लिए दुर्ग में मोबिलाइजेशन और विस्तार के लिए नगरी निकाय और जनपद स्तर क्लस्टर बनाया जाएगा। साथ ही अगले महीने मई के पहले हफ्ते में बड़े स्तर पर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। काउंसलर और क्लस्टर टीम सिटी और अर्बन लेवल पर जा कर यूथ को नवीन ट्रेड की जानकारी के साथ ही प्रशिक्षण भी देंगे। इसके अलावा यूथ को ट्रेनिंग के द्वारा मल्टी स्किल्ड बनाया जाएगा।

रायुर। 15 अप्रैल जैसे ही केंद्र सरकार की मुफ्त राशन योजना की अंतिम तिथि नजदीक आई, मुफ्त राशन प्राप्त करने वालों में उत्सुकता थी कि क्या सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PMGKAY) को बंद कर देगी या उसका विस्तार करेगी।