Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

बेमेतरा। बेमेतरा के बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में दो युवकों के शव मिले हैं। इनके सिर पर चोट के निशान है, लिहाजा माना जा रहा है कि यह हत्या का मामला है। इस इलाके में पिछले तीन दिन से दो समुदायों के बीच तनाव चल रहा है। इसके बाद पूरे क्षेत्र को छावनी में बदल दिया गया है। गांवों में आना-जाना रोक दिया गया है और गली-गली में बैरिकेडिंग है।

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के एक कमरे से पुलिस ने युवक को युवती की लाश के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों लिव इन में रह रहे थे। कमरे से जब तेज बदबू आई तो पड़ोसियों ने मकान मालिक और फिर पुलिस को सूचना दी।

रायपुर.छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता विषय पर अखिल भारतीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह से किया जा रहा है। इस क्विज में शासकीय और म्यूनिसपल स्कूलों के 8वीं, 9वीं और 10वीं कक्षा के विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

भिलाई। नगर निगम भिलाई के 9 भाजपा पार्षदों को नोटिस जारी हुआ है। यह नोटिस दुर्ग संभागायुक्त की ओर से जारी हुआ है। जिसमें कहा गया है कि, “क्यों न सदन में अमर्यादित व्यवहार के लिए आपकी बर्खास्तगी कर दी जाए…?” हालांकि, उन्हें नोटिस का जवाब देने के लिए कहा गया है।

भिलाई। छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है जिसके मद्देनजर केंद्र व राज्य सरकार के निर्देश पर स्वास्थ्य महकमा इसके लिए तैयारी में जुट गया है। दुर्ग के जिला अस्पताल सहित जिले के सभी शासकीय अस्पतालों में कोविड को लेकर मॉक ड्रिल भी की गयी साथ ही डॉक्टर्स की टीम ने अस्पताल में बेड, वेंटिलेटर, ऑक्सीजन प्लांट और दवाओं की उपलब्धता को चेक किया है।

रायपुर। अर्थव्यवस्था के मानकों के हिसाब से देखें तो किसी राज्य के विकास में उद्योगों की भूमिका अहम मानी जाती है। उद्योग रोजगार सृजन करने के साथ ही राज्य की विकास दर में भी वृद्धि करता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य में लागू नवीन औद्योगिक नीति से राज्य में निवेश बढ़ा है। राज्य सरकार ने उद्योगों के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए छत्तीसगढ़ में बंद एवं बीमार उद्योग के लिए नई नीति लागू की है।

महासमुन्द. जिले से सोशल मीडिया में 2 वीडियो तेजी से वायरल हुआ है. जिसमें मध्याह्न भोजन रसोइयां संघ की प्रदेश अध्यक्ष नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो के जरिए पुलिस पर आरोप लगाया है कि, बिना कारण बताए पुलिस थाने लेकर आई है. जहां उनके साथ जमकर मारपीट की है. महिला के साथ पुलिस की बर्बरता पुलिसिया सिस्टम पर सवाल खड़ा कर रही है.

भिलाई। बेमेतरा जिले में भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव व भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत की गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आज शाम 4.30 बजे सिविक सेंटर में मुख्यमंत्री, गृहमंत्री व खाद्यमंत्री का पुतला दहन किया जाएगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 52 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना बुलेटिन जारी की है। जिनमें 979 सैम्पलों की जांच हुई थी। प्रदेश की औसत पॉजिटिविटी दर 5.31 प्रतिशत है। राज्य में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 466 है

रायपुर। अगर आप 10 से 11 अप्रैल के बीच ट्रेन में सफर करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए पढ़ना जरूरी है। दरअसल, रायपुर से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में रेल रोको आंदोलन की वजह से कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।