Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

भिलाई : सुपेला गदा चौक शराब दुकान हटाने के लिए युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष मदन सेन के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करने नहीं देने पर अपनी गिरफ्तारी देकर विरोध प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि युवा शक्ति संगठन के निरंतर आंदोलन धरना प्रदर्शन से कलेक्टर ने निगमायुक्त को आदेशित किया था इसे शीघ्र से शीघ्र स्थानांतरित किया जाए मगर आज तक शराब दुकान स्थानांतरित नहीं हुई है।

रायपुर. राजधानी में सरकारी जमीन को अपना बताकर किसान से 50 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है. पुलिस ने ठगने वाले नया तालाब गुढ़ियारी के किरण देवी अग्रवाल और उसके पुत्र दीपक अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है. फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है.

बेमेतरा। बेमेतरा के ग्राम मुलमुला में संचालित एशिया के दूसरे नम्बर पर स्थापित वैंकट रमन मुर्गी फार्म के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है. मक्खी-मच्छर के साथ-साथ बदबू से परेशान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष मुर्गी फॉर्म को बंद करने गेट पर धरना में बैठ गए हैं. ग्रामीणों की आक्रोश देखते हुए भारी संख्या में मौके पर पुलिस बल तैनात है.

भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेश के अभी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज दुर्ग जिले के वैशाली नगर विधानसभा के गुरुनानक जी सरोवर के समीप मिलेट्स कैफे का लोकार्पण किया। इस अवसर पर वन मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर, विधायक देवेन्द्र यादव, स्थानीय जनप्रतिनिधिगण और नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

सारंगढ़-बिलाईगढ़. जिले से एक दिल दहलाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कार और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि स्कूटी सवार उछलकर कार में जा गिरा. इसके बाद ट्रक ने स्कूटी को ठोकर मारा. इससे स्कूटी के परखच्चे उड़ गए. इस हादसे में युवक को गंभीर चोट आई है.

बिलासपुर. पिछले तीन दिनों से ट्रेनें कैंसल हो रही हैं और अब शनिवार या संडे को भी आपकी ट्रेन से सफर की योजना है तो भीआपकी चिंता बढ़ सकती है. दरअसल, इन दोनों दिन भी रेलवे ने ट्रेनों को कैंसल कर दिया है.

भिलाई। स्मृति नगर में गुरुवार को दिन दहाड़े एक बड़ी चोरी हुई है। अज्ञात आरोपित ने एक इंटीरियर डिजाइनर के घर से 45 लाख रुपये नकद, 25 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवर व एक 25 हजार रुपये की घड़ी चोरी कर ली।

रायपुर. छत्तीसगढ़ में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. आज भी प्रदेश में बादल छाए हुए हैं. वहीं मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. पेंड्रा रोड, कोरबा, बिलासपुर, कबीरधाम, राजनांदगांव, दुर्ग रायपुर और बिलासपुर में तेज आंधी के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भिलाई के शांति नगर, दशहरा मैदान और नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल दोपहर 12 बजे दुर्ग जिले के प्रथम बटालियन ग्राउण्ड, कातुलबोर्ड पहुंचेंगे।

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो प्रेमियों के बीच खूनी खेल हुआ है। युवती से बात करने को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद हुआ। एक युवक ने कहा वो सिर्फ मुझसे मोहब्बत करती है। दूसरे युवक ने कहा कि वो सिर्फ और सिर्फ मेरी है। विवाद इतना बढ़ा कि युवक कुर्बान ने साहिल पर चाकू से हमला करके मार डाला।