राज्य

बड़ी खबर : दीपक नगर दुर्ग को मिला आत्मानंद स्कूल, स्मार्ट क्लास के साथ…

दुर्ग । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग के दीपक नगर स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल के नए भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के मद्देनजर नये स्कूल भवन में स्मार्ट क्लास रुम, एक्टिविटी रुम, लाइब्रेरी और सुसज्जित लैब बनाए गए हैं।

बड़े पैमाने पर तबादला, ASI से लेकर आरक्षकों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुलिस विभाग ने बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का तबादला किया है. जिले के थानों में वर्षों से जमे एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों का थोक में तबादला किया गया है.

बेटियों की शादी करना आसान : सरकार देगी 50 हजार रुपए…

रायपुर। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत सहायता राशि 25 हजार रूपए से बढ़ाकर 50 हजार रूपए कर दी गई है। इस वर्ष 2023-24 के लिए प्रस्तुत बजट में इस योजना के लिए 38 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। इससे कई परिवारों का अपनी बेटियों का धूम-धाम से विवाह का सपना पूरा हो सकेगा।

सिधाई का फायदा : रिटायर्ड बीएसपी कर्मी का काम कर दिल जीता, उसके बाद बुजुर्ग से 13 लाख लुटे

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में बालोद के बुजुर्ग को लूट का शिकार बनाने वाले 6 आरोपियों को पदमनाभपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह अंतर जिला गिरोह के द्वारा बेमेतरा एवं बालोद जिले में भी लूट की घटनाओं को अंजाम दिया गया है।

नेता प्रतिपक्ष के बेटे पलाश को हाई कोर्ट से जमानत, पीड़िता पहले से ही थी शादीशुदा तो फिर…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल को दुष्कर्म के मामले में हाई कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई है. नैला थाने में हाई कोर्ट का आदेश पेश करने पर उसे औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर 25 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया है.

बीच सड़क पर अचानक जलने लगी कार, इस कारण से लगी आग

बालोद. जिले के डौंडी से घोटिया जाने वाले मुख्य मार्ग पर कार में आग लग गई। कार में 3 लोग सवार थे, जिन्होंने किसी तरह कार से निकलकर अपनी जान बचाई। उनके उतरने के ठीक बार आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।

चुनावी तैयारी : 10 से 12 मई को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं पीएम मोदी

रायपुर। देश में 2024 विधान सभा चुनाव में जीत की तैयारीया शुरू हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पार्टी ने मैदानी स्तर पर रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी है सात अप्रैल को छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन अपने दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

आज 16 ट्रेनें रद्द, लिस्ट देखकर जानें कौन सी ट्रेन उपलब्ध है

बिलासपुर. बीते बुधवार को खडगपुर रेलमंडल हुए रेल रोको आंदोलन से बिगड़ी ट्रेनों की चाल अब भी नहीं सुधरी है. शुक्रवार को भी रेलवे ने 16 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इनमें से अधिकांश ट्रेनें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग रूटों से चलने वाली हैं.

मागूर एवं बिग हेड मछलियों पर प्रतिबंध, बेचते पकड़े गए तो एक साल का जेल

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, मछलीपालन विभाग द्वारा प्रदेश में एक्सोटिक मागूर (क्लेरियस गेरीपिनस) एवं बिग हेड (हाइपोप्थेलमिक्थीस नोबीलीस) मछलियों के मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य बीज संवर्धन एवं पालन को प्रतिषिद्ध घोषित किया गया है।

आज बिलासपुर बंद : बिलासपुर-इंदाैर फ्लाइट बंद होने से आक्रामक हुए लोग

बिलासपुर। हवाई सेवा संघर्ष समिति ने शुक्रवार 7 अप्रैल यानि आज बिलासपुर बंद का आह्वान किया है। बिलासपुर वासियों के लिए देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों से कनेक्टिविटी वाली विमान सेवा उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हवाई सेवा संघर्ष समिति ने ये ऐलान किया है।