राज्य

कोरोना ब्लास्ट : छत्तीसगढ़ में 24 घंटे में 102 नए मरीज, सप्ताह में पॉजिटिविटी दर 6.12 रही

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कल पिछले 24 घंटों में कोरोना के 102 नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 323 हो गई है। रायपुर में सबसे ज्यादा 80 एक्टिव केस हैं जबकि बिलासपुर में 40 और दुर्ग में 38 एक्टिव मरीज हो गए हैं। प्रदेश में पॉजिटिविटी दर 6.12 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

अभ्यारण में बसाई गई अवैध बस्ती पर चला बुलडोजर, अब वहां हरियाली लाने पेड़ लगेंगे

गरियाबंद. उदंती सीता नदी अभ्यारण्य से अवैध कब्जा हटाने अब वन अमला जुट गया है. 250 कर्मी और अफसर सोरनामाल पहुंचकर अंबेडकर की मूर्ति के सामने अनुच्छेद 48ए का पोस्टर चस्पा कर कब्जा हटाने का काम शुरू कर दिया है.

नया रिकार्ड : बीएसपी ने भारतीय रेलवे को 260 मीटर लांग रेल्स की 1000 रेक भेजी, सिंगल पीस में किया रोल

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र ने वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय रेलवे को 260 मीटर लंबी रेल की 1000 रेक भेजकर नया रिकाॅर्ड दर्ज किया हैं। दुनिया की सबसे लंबी 130 मीटर रेल को सिंगल पीस में रोल करने वाली यूनिवर्सल रेल मिल तथा रेल एंड स्ट्रक्चरल मिल ने मिलकर इस नई ऊंचाई को हासिल किया है।

मैनेजर से 10.80 लाख की लूट, पूर्व कर्मी निकला मास्टर माइंड, गिरफ्तार

महासमुंद.  पुलिस ने पिछले दिनों ऑयल कंपनी के मैनेजर से हुई 10.80 लाख रुपए की लूट के मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में एक नाबालिग है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में महासमुन्द पुलिस ने किया लूट की घटना का खुलासा किया।

हाल ही में ज्वेलरी शॉप से हुई चोरी के आरोपी पकड़ाए, 1 किलो आभूषण जप्त

भिलाई। दुर्ग के कुम्हारी क्षेत्र में एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई थी। 3 अप्रैल की दरमियानी रात बाजार चौक में स्थित धनीराम ज्वेलर्स के शटर का सेंटर लॉक तोड़कर अज्ञात आरोपियों द्वारा चांदी के जेवरात चोरी किया गया था।

राजधानी में नौटंकी : डीएसपी का बेटा बताकर धमकाने लगा, पूछताछ की तो खुली पोल…

रायपुर| रायपुर में वर्दी का खौफ दिखाकर ऑटो वाले को धमकाने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौदहापारा गुरुनानक चौक के पास आशुतोष सिंह की स्कूटी वहां से गुजर रहे ऑटो से टकरा गई थी।

रिश्ते शर्मसार : दादी ने खुद की नवजात पोति की कर दी हत्या, जानें क्या थी वजह…

करंजी। करंजी पुलिस चौकी क्षेत्र में 15 दिन की नवजात बच्ची के हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नवजात बच्ची की दादी है। दरअसल नवजात बच्ची के परिजन ने पुलिस को सूचना दिए की 15 दिन की नवजात बच्ची को किसी के द्वारा उठाकर ले जाया गया है।

तेज रफ्तार स्कूटर सवार ने ली बुजुर्ग की जान, आरोपी फरार

भिलाई-3। भिलाई तीन थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही है। यहां दो दिन के भीतर दो लोगों की सड़क दुर्घटना में जान चली गई। ताजा मामला बुधवार रात का है। यहां स्कूटर की टक्कर से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस मामला दर्ज कर स्कूटर चालक की तलाश में जुट गई है।

बीएसपी न्यूज : अब बीएमएस के कर्मचारियों का बर्थडे वेबसाइट पर दिखेगा

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मचारी अब अधिकारियों की तर्ज पर जन्मदिन को भिलाई इस्पात संयंत्र के वेबसाइट पर देख सकेंगे। भिलाई इस्पात मजदूर संघ की मांग पर यह पूरी हुई। यूनियन का मानना था कि अभी कर्मचारियों की संख्या पहले की तुलना में बहुत कम हो गई है।

ट्रेन रद्द : रेल रोको आंदोलन की वजह से छत्तीसगढ़ से कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट..

Bilaspur – दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में खेमाशुलि रेलवे स्टेशन में आज दिनांक 05 अप्रैल, 2023 को सुबह 06.00 बजे से रेल रोको आंदोलन के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा ! जिसकी जानकारी इस प्रकार है !