राज्य

स्वामी आत्मानंद में एडमिशन शुरू : 25 प्रतिशत सीट बीपीएल के लिए, आवेदन 10 से शुरू और अंतिम…

रायपुर। प्रदेश में पूर्व सत्र में 247 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय तथा 32 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय संचालित थे। सत्र 2023-24 में प्रदेश में नए 101 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय प्रारंभ किए जाने के बजट में स्वीकृति दी गई।

भिलाई में नर्स ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, इस मेडिकल कॉलेज की थी नर्स…

भिलाई। श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कार्यरत एक नर्स ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। सूचना मिलते ही स्मृति नगर पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नर्स का नाम गामिनी सिंह (27 साल) बताया जा रहा है। वो खैरागढ़ क्षेत्र की रहने वाली थी।

संगठन रिव्यू : कांग्रेस में जिलाध्यक्षों के धीमे काम पर हो सकती है कार्रवाई , नियुक्त किए जाएंगे प्रदेश…

रायपुर। कांग्रेस में चुनावी बैठकें शुरू हो चुकी है। ओबीसी मोर्चा, निगम और प्रकोष्ठों की बैठकों में चुनावी जिम्मेदारियां बांटने के बाद अब जिले स्तर पर संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू होने जा रही है। आज से कांग्रेस प्रदेश सह प्रभारी विजय जांगिड़ जिलों के दाैरे पर निकलने वाले हैं। बताया जा रहा है कि हर जिलाध्यक्ष से उनके कार्यकाल में किये गए बड़े कामों का ब्यौरा मांगा जाएगा।

तहसीलदारों को मिले सम्मानजनक वेतन की मांग, नहीं तो 19 आंदोलन

रायपुर। तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने वेतन विसंगति दूर करने समेत अन्य लंबित मांगे पूरी करने मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन सौपा है. लंबे समय से लंबित उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देने से तहसीलदार और नायब तहसीलदार उपेक्षित महसूस कर रहे हैं. संगठन में भारी असंतोष व्याप्त है, मांग पूरी नहीं होने पर संघ 19 अप्रैल से चरणबद्ध आंदोलन का आगाज करेगा।

दुर्ग में आग : हाईटेंशन तार के नीचे खेत में लगी भीषण आग, जानें क्यों लगी आग

भिलाई। बढ़ती गर्मी के साथ आगजनी के मामले सामने आने शुरू हो गए है। दुर्ग जिले के कुम्हारी क्षेत्र में खेत के फसल में भीषण आग लग गई है। दरहसल अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाए जिला दुर्ग के अनुसार बुधवार को दोहपर करीब 12 बजे ग्राम लिमतरा में चार किसानों के खेत में आग लगी है।

बीएसपी ब्रेकिंग न्यूज : बिना NOC के कार्य पर रोक, भिलाई कमिश्नर से मिले यूनियन नेता

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के यूनियनों में ऑफिसर्स एसोसिएशन तथा संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने भिलाई नगर पालिक निगम कमिश्नर रोहित व्यास IAS को बिना NOC निर्माण कार्य पर रोक लगाने को कहा है। टाउनशिप में आए दिन बिना एनओसी के कार्य किए जा रहे हैं जिससे विवाद की स्थिति बन जाती है।

बीजेपी पश्चिम मण्डल की कार्यकारिणी घोषित, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा अध्यक्ष भी किये नियुक्त

जिलाध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के हस्ताक्षरयुक्त सूची जारी करते हुए मण्डल अध्यक्ष तिलकराज यादव ने कार्यकारिणी सदस्यों की जानकारी दी। कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री सहित 20 सदस्यों को स्थान दिया गया है।

पालकगण ध्यान दे ! निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए RTE प्रक्रिया शुरू, इतनों का हो चुका एडमिशन

रायपुर। शिक्षा का अधिकार कानून(RTE) के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश का प्रथम चरण छात्र पंजीयन छह मार्च से शुरू हो गया है , जो 10 अप्रैल तक चलेगा। अभी तक 83 हजार 734 छात्रों ने पंजीयन चुके है।

बैंक कर्मचारी को कांग्रेसी नेता ने लगातार मारे थप्पड़, बीजेपी ने कहा- गुंडाराज…

अंबिकापुर. छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज विधायक (MLA) बृहस्पत सिंह एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं. उन्होंने सहकारी बैंककर्मी को एक के बाद एक कई थप्पड़ मार दिए. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. वहीं इस वाकये के बाद सहकारी बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों ने विधायक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक कामबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है.

11 पत्नियां शराबी पति को छोड़ गईं, 12वीं पत्नी को पति ने पीटकर मार डाला

बोकारो। झारखंड के बोकारो से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने शराब पीने से मना करने पर अपनी पत्नी को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, मृतका उसकी 12वीं पत्नी थी। इससे पहले उसने 11 शादियां की लेकिन शराब पीकर लड़ाई करने की वजह से बारी-बारी सभी छोड़कर चली गईं।