Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

कोरबा। जिले में आज एक सड़क हादसे में दादा और पोते की मौत हो गई. मिट्टी लोड ट्रैक्टर ने मार्निंग वॉक पर निकले दादा और पोते को रौंद दिया. हादसे में सीतामणी के रहने वाले 3 साल के मासूम चिराग ताती और उनके दादा विष्णुदेव ताती की दर्दनाक मौत हो गई.

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज गोधन न्याय योजना के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 5 करोड़ 32 लाख की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे. इसमें 16 मार्च से 31 मार्च तक खरीदे गए 1 लाख 45 हजार क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 91 लाख का भुगतान किए जाने के साथ ही गौठान समितियों को 1.43 करोड़ और महिला समूहों को 98 लाख की लाभांश राशि शामिल है.

दुर्ग। जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी रिवेंद्र यादव का आज निधन हो गया। वे कल परिवारिक कार्यक्रम में गई हुई थी।

बालोद। ग्राम कोचवाही मरकाटोला घाटी के नीचे तालाब से अपहरण का आरोपी फरार होने का मामला सामने आया है। इस मामले में धमतरी जिले के मेचका थाने के एएसआई चंद्रशेखर गेड़ाम की रिपोर्ट पर पुरूर थाने में संदेही आरोपी 24 वर्षीय सुरेश मरकाम के खिलाफ धारा 224 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

रायपुर। रायपुर के कांग्रेस नेता पर कांग्रेस पार्टी की ही महिला नेत्री ने गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का दावा है कि कांग्रेस नेता उसे अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने पर मजबूर कर रहा था। लगातार दबाव बना रहा था, पार्टी में प्रतिष्ठित पद दिलाने के एवज में हमबिस्तर होने कह रहा था।

रायुपर। छत्तीसगढ़ में बुधवार को कांग्रेस हैश टैग कैंपेन करने जा रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समर्थन देने के लिए ये आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी के मंत्री, सांसद और विधायक और कार्यकर्ता #CGStandsWithRahulGandhi के साथ एक वीडियो संदेश देंगे।

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं. चर्चा राज्य में नेतृत्व बदले जाने की है. इस चर्चा को आज उस वक़्त बल मिला जब संगठन और सरकार के बड़े नेता दिल्ली में सक्रिय हुए.

रायपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले अब हैरान कर रहे हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 48 नए मरीज राज्य में मिले हैं. इसमें सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज दुर्ग जिले में हैं. दुर्ग में बीते मंगलवार को 18 नए संक्रमितों की पहचान की गई.

रायपुर। प्रदेशभर में बढ़ रही गर्मी के बीच स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। राजधानी रायपुर के स्कूलों के समय में परिवर्तन किए जाने का आदेश कलेक्टर द्वारा जारी किया गया है।

रायपुर. डॉ. रमन सिंह के पूर्व प्रमुख सचिव अमन कुमार सिंह और उनकी पत्नी यास्मीन सिंह के खिलाफ ईओडब्ल्यू आय से अधिक संपत्ति केस की जांच कर रही है. मंगलवार को भी दोनों ईओडब्ल्यू के ऑफिस में पेश हुए.