राज्य

छत्तीसगढ़ में लौट रहा कोरोना: पॉजिटिविटी दर 2.37% पर पहुंचा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में अचानक बढ़ोतरी हो रही है। प्रदेश में शनिवार को कोरोना के 35 नए मरीज मिले है। जिसके साथ प्रदेश में कुल सक्रीय मामले 91 हो गए है।

मोती की माला के नाम पर ठगने वाला मास्टरमाइंड पुलिस के हत्थे चढ़ा

दुर्ग। जिले में लगातार ठगी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। वहीं इन्हें रोकने में दुर्ग पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। ज्ञात हो की शनिवार को पुलिस ने वाराणसी उत्तर प्रदेश से एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जो मोती की माला के नाम पर दुर्ग जिले की बहुत सी महिलाओं को ठगा है।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश आईटी सेल प्रभारी- विशेष आमंत्रित सदस्यों की सूची की जारी, भिलाई से सीए पियूष जैन सहित इन्हें मिली जगह…

प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा जारी सची में भिलाई के सीए पियुष जैन, अब्दुल समद कुरैशी और अफरोज खान प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

उपलब्धि: छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण पत्र, इसे जानें…

रायपुर। उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा और मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले राज्य के तीन और स्वास्थ्य केन्द्रों को केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।

आज से शुरू होगा सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, ग्राउंड स्तर पर जाकर काम किया जाएगा

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में प्रदेश व्यापी सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का कार्य शनिवार एक अप्रैल से शुरू होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में एक अप्रैल आयोजित कार्यक्रम में हरी झण्डी दिखाकर प्रगणक दलों को सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण कार्य के लिए रवाना करेंगे।

छत्तीसगढ़ में सॉफ्टड्रींक गोदाम में छापा, प्रोडक्ट को सीजकर जांच के लिए भेजा

बलौदाबाजार. खाद्य व औषधीय प्रशासन विभाग ने भाटापारा के राहुल मार्केटिंग के यहां छापा मारकर स्टींग एनर्जी नाम से सॉफ्टड्रिंक को सीज किया है. ‌खाघ एवं औषधीय प्रशासन को शिकायत मिलने पर कमिश्नर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. साथ ही सेंटर को लेबोरेट्री जांच के लिए भेजा गया है.

भाजपा ने जारी किए दुर्ग और कवर्धा से नए जिला अध्यक्षों के नाम, जानें कौन हैं…

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव एवं प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की सहमति से भाजपा महिला मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने शनिवार को जिला अध्यक्ष की घोषणा की गई है।

बड़ी खबर: नगपुरा में 6 माह के बच्चे का अपहरण, आज तालाब में मिला शव

दुर्ग। ग्राम नगपुरा से कल जिस 6 माह के बालक का अपहरण हुआ था । उसका शव आज नगपुरा तालाब से बाहर निकाला गया है। नागपुरा चौकी पुलिस के द्वारा मासूम के मां की रिपोर्ट पर से कल ही अपराध पंजीबद्ध किया था ।

इनकी कुर्सी गई… CEO पद से हटाए गए कश्यप, मुख्यमंत्री से इन सदस्यों ने की थी शिकायत

रायपुर। लंबे समय से कोरिया के जनपद पंचायत बैकुंठपुर में मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनय कश्यप को हटाए की मांग की जा रही थी। जनपद पंचायत में आधे जनपद सदस्यों ने सीईओ पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाया था। इस मामले को लेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष ने भी सीईओ को हटाने के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा था। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद तत्काल प्रभाव से सीईओ को हटा दिया गया।

कांग्रेस की मशाल रैली: पेट्रोल से मशाल जलाने की कोशिश, आग में झुलसे कार्यकर्ता

जगदलपुर। जगदलपुर में कांग्रेस की मशाल रैली के दौरान कांग्रेस के आठ कार्यकर्ता झुलस गए। आग की चपेट में आने से कार्यकर्ताओं के चेहरे, हाथ-पैर समेत शरीर के कई अंग जल गए। सभी को शहर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इनका इलाज जारी है।