राज्य

बस्तर से बड़ी खबर : नारायणपुर से बैलाडीला जा रही बस को नक्सलियों ने फूंका

नारायणपुर। नारायणपुर जिले से बैलाडीला तक संचालित होने वाली बस्तर ट्रैवल्स की यात्री बस को आज सुबह नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना को अंजाम देने के पहले बस में सवार सभी यात्रियों को नक्सलियों ने बाहर निकाल दिया।

घर में घुसकर चाकू से भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ वार, मौत, बेटा भी घायल

रायपुर। भाटापारा स्थित भाजपा नेता के घर में घुसकर 20-30 लोगों ने उन पर और उनके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसके बाद इलाज के दौरान नेता की मौत हो गई और उनके बेटे का इलाज चल रहा है।

ED ब्रेकिंग: ईडी ऑफिस बुलाए गए शराब कारोबारी, अलग-अलग कमरों में हुई पूछताछ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई लगातार जारी है। कल देर रात आबकारी विभाग के दफ्तर में भी ED का छापा पड़ा और वहां भी टीम दस्तावेजों को खंगालती रही। दूसरी तरफ ईडी की एक और टीम ने कल रात शहर के 7-8 बड़े शराब कारोबारियों को अपने दफ्तर बुला पूछताछ की है।

भाजपा के इस नेता को 2 साल की सजा: आरक्षक से मारपीट का था मामला

जशपुर। लगभग 3 साल पहले आरक्षक से हुए मारपीट के मामले में बीजेपी नेता और वर्तमान जशपुर जनपद उपाध्यक्ष राजकपूर राम उर्फ रामू को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी अनिल कुमार चौहान ने 2 वर्ष की सजा से दंडित किया है।

सुने मकान में चोरी का खुलासा : 1.50 लाख के सोने चांदी एवं नगदी बरामद, घटना के बाद मुंबई घुमने चले गए

भिलाई। 21 मार्च की घटना में प्रार्थिया कु. निशा पोर्ते निवासी आशा नगर थाना मोहन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई की 18 मार्च को शाम 04:30 बजे के करीब अपनी नानी के घर बालोद पूरे परिवार के साथ अपने घर ताला बंद करके गये हुये थे।

सड़क किनारे मिली खुन से सनी लाश, हत्या की आशंका, आरोपी की तलाश जारी

दुर्ग। दुर्ग जिले में सड़क किनारे युवक की लाश संदिग्ध अवस्था में मिली है। आशंका जताई जा रही है कि, युवक की हत्या कर लाश को फेका गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिगोला भाठागांव राजनांदगांव निवासी 19 वर्ष संजू साहू, कुछ माह से निकुम स्थित मोहित इलेक्ट्रनिक में बाइडिंग का काम सीखने आया करता था।

भिलाई निगम बजट पेश- 76035.39 लाख रुपए से शहर का विकास, युवाओं के लिए रोजगार, सुपेला अस्पताल एडवांस…

भिलाई। नगर निगम भिलाई का बजट भारी हंगामे के बीच बहुमत के आधार पर पास कर दिया गया है। विपक्ष लगातार चर्चा की मांग करते रहा। महापौर नीरज पाल ने शहर विकास के लिए 76035.39 लाख रुपए रखे हैं, इससे ही विभिन्न क्षेत्रों में विकास किया जावेगा।

राजनांदगांव निगम बजट 2023-24 : उद्योग लगाना, ई-चार्जिंग स्टेशन निर्माण का प्रावधान…

राजनांदगांव। महापौर हेमा देशमुख ने राजनांदगांव नगर निगम का वर्ष 2023-24 के लिए बजट प्रस्तुत किया. भाजपा पार्षद दल के विरोध-प्रदर्शन के बीच कांग्रेस पार्षद दल के साथ महापौर हेमा देशमुख ने ‘मोदी-अदानी भाई-भाई’, ‘लोकतंत्र बचाओ’, ‘भूपेश बघेल जिंदाबाद’ का नारा लगाते हुए अपने कार्यकाल का चौथा बजट 22 लाख 45 हजार रुपए के घाटे का पेश किया.

दुर्ग में बड़ा एक्सीडेंट, महिला की मौत, इस वजह से टकराई बाइक

दुर्ग। दुर्ग जिले से हादसे की बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले के ग्राम भरने के आगे मंगला गौरी मंदिर से पहले दुर्ग बेमेतरा रोड पर मोटरसाइकिल के सामने गाय के आने से एक्सीडेंट हो गया है। जिसमें एक महिला की मौत हो गई है।

दुर्ग में यूनिसेफ तैयार कर रहा एडवांस स्कूल, जानें क्या होंगे इसके फायदे…

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर को पूरे भारत एजुकेशन हब के नाम से जाना जाता है और काफी फेमस है। इसे और आगे बढ़ाने में प्रशासन की तैयारी चल रही है।