Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

रायपुर. तिल्दा के अटल आवास में रहने वाले एक युवक ने छत पर सो रही पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी और स्वयं पुलिस थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी देकर अपने आप को पुलिस हवाले कर दिया, पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

दुर्ग। मोहन नगर थाना क्षेत्र में विपिन रंगारी थाना प्रभारी मोहन नगर दुर्ग के नेतृत्व में रात्रि में गश्त के दौरान एक अनजान आदमी को देख कर संदेह के आधार पर पूछताछ की जा रही थी पूछताछ के दौरान पुलिस को सक हुआ।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) श्रमिकों को 01 अप्रैल से प्रतिदिन 221 रूपए की मजदूरी मिलेगी।

जांजगीर। जांजगीर जिला में भी महानगरों की तर्ज़ पर ठगी शुरू हो गई| पैसों को दुगना करने का लालच देकर खाता खुलवाते थे| जिसके बाद उन पैसों को महादेव एप में लगा देते थे। शिकायत के बाद पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है| मामला नवागढ़ थाना का है|

रायपुर. छत्तीसगढ़ में पिछले दिनों हुई बारिश के बाद से गर्मी का पारा बढ़ने लगा है. बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 36 .7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं प्रदेश में अधिकतम तापमान बलौदाबाजार में 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

बालोद। बालोद जिले के सनौद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सनौद में ही खचाखच सवारियों से भरी बस सीधे एक दुकान के सेट से जा टकराई। जिसमें लगभग आधा दर्जन लोगों के घायल होने की बात सामने आई है।

भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ‘ सेल ‘ के नए चेयरमैन का नाम 12 अप्रैल को तय हो जाएगा। इस तारीख को नए सेल चेयरमैन के लिए दिल्ली में साय 04 से 06 बजे के मध्य इंटरव्यू होगा।

भिलाई। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयर भाव औंधे मुंह गिरे। अडानी के अर्थतंत्र पर ऐसा असर पड़ा कि अब छंटनी तक की नौबत आने लगी है।

दुर्ग। दुर्ग के मेयर धीरज बाकलीवाल ने बजट पेश किया। इसमें विभिन्न वर्गों सहित तमाम योजनाओं के लिए राशियों का आवंटन किया गया है। बजट में जनप्रतिनिधयों, पत्रकारों और निगम कर्मियों को शहर के 10 हॉस्पिटल में 50 परसेंट तक छूट के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने का उल्लेख किया गया है।

भिलाई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की ओर से अप्रैल 2023 के लिए बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई हैं. आरबीआई की ऑफिशियल बेवसाइट के मुताबिक, अप्रैल 2023 में अलग-अलग राज्यों में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.