CG Assembly Election 2023  भूपेश सरकार का सूपड़ा साफ़ कर भाजपा ने कोरिया में दर्ज की ऐतिहासिक जीत


CG Assembly Election 2023  कोरिया बैकुंठपुर – जश्न में डूबा पूरा छत्तीसगढ़, विधानसभा चुनाव 2023 की ऐतिहासिक जीत के जश्न में 3 दिसंबर का ये शुभ दिन जिस तरह छत्तीसगढ़ के कांग्रेस की भूपेश सरकार का सूपड़ा साफ़ कर भाजपा ने अपने बड़ी जीत का परचम लहराया है कह सकते हैं की भ्रष्टाचार, लूटपाट,शराब घोटाला,पी एस सी घोटाला,गोबर घोटाला,तानाशाही, से त्रस्त छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब देते हुए कांग्रेस को पूरी तरह दौर से बाहर करके पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है।

CG Assembly Election 2023   बदले में भाजपा को अपना नेतृत्व फिर से 5 वर्षों के लिए सौंप दिया है।इसी तारतम्य में भाजपा से पूर्व मंत्री रहे कोरिया जिले की विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े को बड़ी जीत प्राप्त हुई है।भईया लाल राजवाड़े को कुल प्राप्त मत जहां 66866 तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव को 41453 मत प्राप्त हुए थे जिसमे 25413 मतों से भाजपा प्रत्याशी भईया लाल ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

अपनी जीत पर भाजपा प्रत्याशी भईया लाल राजवाड़े ने बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं का आभार जताते हुए कहा की ये मेरी जीत नहीं है ये बैकुंठपुर विधानसभा सभा की जनता की जीत है उनका स्नेह है जो मुझे आशीर्वाद स्वरूप प्राप्त हुआ है।भईया लाल राजवाड़े ने आगे कहा की मुझ पर जनता ने जो भरोसा जताया है मैं उनके सेवा में सदैव तत्पर रहूंगा।

CG Assembly Election 2023   वहीं बैकुंठपुर विधानसभा सीट से भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रसन्नतंता जताते हुए कोरिया भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने जनता का आभार व्यक्त किया और इस ऐतिहासिक जीत के लिए भाजपा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बेजोड़ मेहनत और संकल्पित लक्ष्य की सफलता पूर्वक प्राप्ति के लिए उत्साहवर्धन किया और उन्हें इस बड़ी जीत की ढेरों बधाई दी है।