Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

CG assembly electionsरायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव 2023 का बिगुल बज चुका है। प्रदेश में 7 और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने सोमवार को अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में कुल 64 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।
CG assembly elections: बीजेपी ने इस बार दो पूर्व आईएएस अधिकारियों को भी चुनावी समर में उतारा है। पार्टी ने रायगढ़ सीट से ओपी चौधरी और केशकाल से नीलकंठ टेकाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। छत्तीसगढ़ के चर्चित आईएएस रह चुके ओपी चौधरी पर भाजपा ने दूसरी बार भरोसा दिखाया है। वे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के करीबी माने जाते हैं। साल 2018 विधानसभा के चुनाव में चौधरी खरसिया सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था।
भाजपा ने इस बार उन्हें रायगढ़ सीट से टिकट देकर एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।बस्तर संभाग की केशकाल सीट से भाजपा ने इस बार पूर्व आईएएस अधिकारी नीलकंठ टेकाम को अपना उम्मीदवार बनाया है। नीलकंठ टेकाम मूल रूप से कांकेर जिले के अंतागढ़ के रहने वाले हैं।
पिछले महीने महीने ही उन्होंने करीब 3 हजार लोगों के साथ बीजेपी में शामिल होकर अपनी ताकत दिखाई थी। इस बार उन्हें केशकाल सीट से टिकट देकर बीजेपी ने एक नए चेहरे को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। नीलकंठ टेकाम केशकाल से लगे कोंडागांव जिले के कलेक्टर भी रह चुके हैं। वे क्षेत्र में खासे लोकप्रिय हैं। इसी वजह से भाजपा ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है।
भाजपा ने जिन 64 प्रत्याशियों को इस बार मौका दिया है, उनमें 3 सांसद श्रीमती रेणुका सिंह, श्रीमती गोमती साय और अरूण साव भी शामिल हैं। इसके अलावा पार्टी ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के स्टार अनुज शर्मा को भी टिकट दी है।