Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

CG Breaking: राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खुज्जी विधायक छन्नी साहू पर चाकू से हमला किया गया है। हमले में विधायक को हाथ में चोट आई है। जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
CG Breaking: बताया जा रहा है कि नशे में धुत युवक ने इस हमले को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार विधायक छन्नी साहू एक कार्यक्रम में जोधारा गांव गई हुई थी। इसी दौरान ये हमला हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। खबर लिखे जाने तक हमले की वजह सामने नहीं आ पाई है।