CG Breaking : छात्र की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, बिस्तर पर लहूलुहान हालत में मिली लाश… मचा हड़कंप


खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में छात्र की हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिले के अमलीडीह में शुक्रवार सुबह 18 वर्षीय छात्र की घर में घुसकर कुल्हाडी मारकर हत्या कर दी गई। घटना के समय छात्र घर पर अकेला था। उसकी छोटी बहन जब घर पहुंची तो उसने भाई को लहूलुहान हालत में देखा। आसपास के लोगों ने छात्र के पिता को जानकारी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय छात्र देवप्रकाश वर्मा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को वह घर पर अकेला था। उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। उसकी बड़ी बहन मधु  मनरेगा में हाजिरी दिलवाने गई थी और छोटी बहन माया नहाने गई थी। नहाने के बाद माया जब घर पहुंची तो देवप्रकाश लहूलुहान बिस्तर पर पड़ा था। इसके बाद वह बदहवास हो गई। आसपास के ग्रामीण ने इसकी सूचना मृतक के पिता को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि देव प्रकाश ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी। छात्र की हत्या किसने और क्यों की यह पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।