CG Crime : बहू ने कर दी सास की हत्या, बर्तन धोने की बात को लेकर हुआ था विवाद


कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में बहू ने सास की हत्या कर दी। यह घटना जिले के बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंडसरा शांतिनगर का है। बताया जा रहा है कि सास बहू के बीच बर्तन धोने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद बहू ने डंडे से अपनी सास की बुरी तरह से पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद बहू फरार है। इधर बड़ेडोंगर पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आरोपिया बहू की तलाश में जुट गई है।

दरअसल इसकी शिकायत आरोपिया के पति ने ही थाने पहुंचकर दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी दो पत्नी हैं और चार बच्चे है। वह दूसरी पत्नी के साथ बेलभाटापारा बड़ेडोंगर में रहता है। उसकी मां चमेर बाई का उसकी पत्नी संगीता दुग्गा के साथ बर्तन साफ करने को लेकर विवाद हो गया। जिसमें संगीता ने चमेर बाई की डंडे से पीट पीटकर हत्या कर दी। जिसके बाद वह मौके से फरार हो गई। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी महिला की तलाश की जा रही है।