Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

CG Politics : छत्तीसगढ़ में नई सरकार का भविष्य EVM मशीन में कैद हो चुका है… आने वाले 3 दिसंबर को यह तस्वीर साफ हो जाएगी कि आखिर छत्तीसगढ़ में सरकार किसकी बन रही है… हालांकि एग्जिट पोल में कांग्रेस को भाजपा की तुलना में काफी बढ़त मिली है… फिर भी यह कह पाना मुश्किल है कि परिणाम एग्जिट पोल के अनुसार ही होंगे… ऐसे में भाजपा का गढ़ माना जाने वाला बिलासपुर संभाग छत्तीसगढ़ में सत्ता की चाबी साबित हो सकता है देखिए इस पर हमारे खास रिपोर्ट…
CG Politics : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम आने में 2 दिन शेष है लेकिन उसके पहले आए एग्जिट पोल ने सभी राजनीतिक दलों को परेशानी में डाल दिया है… एग्जिट पोल की माने तो भारतीय जनता पार्टी को पिछले चुनाव के मुकाबले दो गुना से भी अधिक सीटें मिलेंगी… जिससे साफ है कि जिन संभागों में पिछले चुनाव में कांग्रेस का दबदबा रहा वहां भी भाजपा वापसी कर रही है… ऐसे में छत्तीसगढ़ की राजनीति में सबसे बड़ा संभाग बिलासपुर इस बार सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाने जा रहा है…
CG Politics : बीते चुनाव की बात करें तो सरगुजा दुर्ग और बस्तर संभाग में कांग्रेस ने एक तरीके से भाजपा का सुपड़ा साफ कर दिया था… लेकिन एक्जिट पोल के अनुसार इस बार इन तीनों ही संभागों में भाजपा जबर्दस्त वापसी करने जा रही है… वर्तमान में दुर्ग संभाग के 20 में से 19 सीटों में कांग्रेस काबिज है लेकिन 2023 के चुनाव में वहां 8 सीटें भाजपा को मिलने की उम्मीद है… इसी तरह बस्तर की 12 और सरगुजा की 14 सीटों में भी भाजपा 6 – 6 सीटों की उम्मीद लगाए बैठी है… रायपुर संभाग के 20 सीटों पर भी जनता की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आ रही है… इस परिस्थिति में छत्तीसगढ़ के मध्य में स्थित बिलासपुर संभाग की 24 विधानसभा सीटों पर सबकी नजर गाड़ी हुई हैं… क्युकी बहुमत के आंकड़े की आधी से अधिक सीटें इसी संभाग में हैं…
CG Politics : अगर बात की जाए राजनीतिक दलों की तो पिछले चुनाव में बिलासपुर संभाग में कांग्रेस को 24 में से 13 सीटें मिली थी… और कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ की सत्ता में काबिज हुई थी… इस बार के चुनाव के संबंध में कांग्रेस का कहना है कि बीते चुनाव में जनता कांग्रेस ने संभाग में पार्टी को कड़ी टक्कर दी थी… जिसके कारण संभाग में सीटें काम आई थी… लेकिन इस बार के चुनाव में 20 से अधिक सीटें कांग्रेस पार्टी के पक्ष में रहेंगी…
वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी का गढ़ बिलासपुर संभाग को माना जाता है… राज्य गठन के पहले से लेकर अब तक बिलासपुर संभाग की जनता भारतीय जनता पार्टी पर ही भरोसा जताती आई है… पिछले चुनाव में भी कांग्रेस को मिली 15 सीटों में से सर्वाधिक 7 सीटें बिलासपुर संभाग की थी… इससे यह तो स्पष्ट है कि पिछले चुनाव के आंकड़ों की आधार पर अगर मत बनाया जाए तो… भाजपा फिर से बिलासपुर संभाग में बढ़त बनाएगी… और भाजपा की सत्ता में वापसी के द्वार बिलासपुर खोल सकता है…