Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124
Physical Address
304 North Cardinal St.
Dorchester Center, MA 02124

CG Politics: मुंगेली। कांग्रेस को इस विधानसभा में बागियों ने परेशान कर दिया है। टिकट की आस लगाये बैठे, प्रत्याशियों की आखिरी लिस्ट जारी होते ही बगावती तेवर सामने आने लगे हैं। सोमवार को जहां मुंगेली जिलाध्यक्ष सागर सिंह ने जोगी कांग्रेस का दामन थाम लिया, तो वहीं अब कांग्रेस की एक और नेत्री अंबालिका साहू ने भी पार्टी छोड़ दी है।
CG Politics: अम्बालिका साहू ने बीजेपी प्रवेश कर लिया है। अंबालिका ने बिल्हा विधानसभा से कांग्रेस के लिए दावेदारी की थी। अंबालिका ने बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के सामने दिल्ली में सदस्यता ली। आपको बता दें कि बिल्हा से टिकट नहीं मिलने से अंबालिकिा नाराज थी। कल ही उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दिया था। अंबालिका के इस्तीफे और भाजपा ज्वाइन करने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। अंबालिका छग श्रम कल्याण बोर्ड की सदस्य थी।